PM Modi All Party Meeting Live: सरकार को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए- महबूबा मुफ्ती

PM मोदी संग बैठक के बाद बोलीं महबूबा मुफ्ती- सरकार को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए

नई दिल्ली, 24 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के प्रमुखों के साथ सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक अनिश्चितता के माहौल को दूर करने की कोशिश में इस बैठक को लोकतांत्रिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा था। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा 5 अगस्त, 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370, 35ए के तहत जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके विभाजन की घोषणा के बाद से ये पहली बड़ी राजनीतिक बैठक थी। इस बैठक के चलते जम्मू-कश्मीर और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है।

pn

सर्वदलीय बैठक से जुड़ी पल-पल का अपडेट पढ़ें यहां...

LIVE Feed
Jun 24, 2021, 10:18 PM IST

PM मोदी संग बैठक के बाद बोलीं महबूबा मुफ्ती- सरकार को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए
Jun 24, 2021, 10:17 PM IST

हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत एक साथ बैठने और विचारों का आदान-प्रदान करने की क्षमता है: पीएम मोदी
Jun 24, 2021, 10:17 PM IST

हम अदालत के जरिए धारा 370 के मामले पर अपनी लड़ाई लडेंगे: उमर अब्दुल्ला
Jun 24, 2021, 9:12 PM IST

डिलिमिटेशन की प्रक्रिया में सभी की हिस्सेदारी हो इसको लेकर बैठक में बातचीत हुई। बैठक में मौजूद सभी दलों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए सहमति जताई। बैठक में PM ने इस बात पर भी जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए सभी हितधारकों को साथ चलना होगा: जितेंद्र सिंह
Jun 24, 2021, 9:12 PM IST

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में कहा कि हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा जल्द से जल्द मिले और वहां पर चुनाव भी जल्द से जल्द करवाए जाएं: NC(नेशनल कॉन्फ्रेंस) के नेता उमर अब्दुल्ला
Jun 24, 2021, 9:12 PM IST

मैंने बैठक में प्रधानमंत्री की प्रशंसा की और कहा कि आपने पाकिस्तान से बात कर सीज़फायर करवाया। घुसपैठ कम हुई यह अच्छी बात है। मैंने PM से कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को पाकिस्तान से बात करने पर सुकून मिलता है तो आपको पाकिस्तान से बात करनी चाहिए: महबूबा मुफ़्ती, पीडीपी अध्यक्ष
Jun 24, 2021, 8:48 PM IST

जम्मू-कश्मीर पर आज की बैठक अच्छे माहौल में हुई

जम्मू-कश्मीर पर आज की बैठक अच्छे माहौल में हुई। सभी ने लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया गया। हम जम्मू-कश्मीर के सभी जगह विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: गृह मंत्री अमित शाह
Jun 24, 2021, 8:48 PM IST

बैठक में PM ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सभी जगह विकास पहुंचे इसके लिए साझेदारी हो। विधानसभा चुनाव के लिए डिलिमिटेशन की प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करना होगा ताकि हर क्षेत्र प्राप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व विधानसभा में प्राप्त हो सकें: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
Jun 24, 2021, 8:47 PM IST

हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत एक मेज पर बैठना

हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत एक मेज पर बैठने और विचारों का आदान-प्रदान करने की क्षमता है। मैंने जम्मू-कश्मीर के नेताओं से कहा कि हमें लोगों, विशेष रूप से युवाओं को जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक नेतृत्व प्रदान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि उनकी आकांक्षाओं को विधिवत पूरा किया जाए: PM मोदी
Jun 24, 2021, 8:47 PM IST

पीएम ने आगे कहा, 'हमारी प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना है। परिसीमन तेज गति से होना चाहिए ताकि चुनाव हो सकें और जम्मू-कश्मीर को एक चुनी हुई सरकार मिले जो प्रदेश के विकास पथ को मतबूती दे।'
Jun 24, 2021, 8:47 PM IST

पीएम मोदी ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक नेताओं के साथ आज की बैठक एक विकसित और प्रगतिशील जम्मू-कश्मीर की दिशा में चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाया गया है।'
Jun 24, 2021, 8:20 PM IST

मैंने बैठक में प्रधानमंत्री से कहा कि अगर आपको धारा 370 को हटाना था तो आपको जम्मू-कश्मीर की विधानसभा को बुलाकर इसे हटाना चाहिए था। इसे गैरकानूनी तरीके से हटाने का कोई हक नहीं था। हम धारा 370 को संवैधानिक और क़ानूनी तरीके से बहाल करना चाहते हैं: महबूबा मुफ़्ती, पीडीपी अध्यक्ष
Jun 24, 2021, 8:20 PM IST

मैंने बैठक में कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग धारा 370 को रद्द होने से नाराज़ है। हम जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को फिर से बहाल करेंगे। इसके लिए हम शांति का रास्ता अपनाएंगे। इस पर कोई समझौता नहीं होगा: महबूबा मुफ़्ती, पीडीपी अध्यक्ष
Jun 24, 2021, 8:19 PM IST

हमने बैठक में कहा कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार के द्वारा 370 को ख़त्म करने के फ़ैसले को हम स्वीकार नहीं करेंगे। हम अदालत के जरिए 370 के मामले पर अपनी लड़ाई लडेंगे। लोग चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रूप से राज्य का दर्ज़ा दिया जाए: NC नेता उमर अब्दुल्ला
Jun 24, 2021, 7:26 PM IST

डिलिमिटेशन की प्रक्रिया खत्म होने पर जम्मू-कश्मीर में शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
Jun 24, 2021, 7:26 PM IST

हमने बैठक में कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्ज़ा मिले, जम्मू-कश्मीर में तुरंत चुनाव हो, कश्मीरी पंडितों की भी बात रखी, राजनीतिक कैदियों को छोड़ा जाए, रोज़गार और जमीन की गारंटी दे सरकार। 80% पार्टियों ने कहा कि 370 का मामला सुप्रीम कोर्ट में है: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद
Jun 24, 2021, 7:25 PM IST

370 जो हट गया है वो वापस आए जाए ऐसा सोचना भी नहीं चाहिए: पीएम द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद कविंदर गुप्ता, बीजेपी
Jun 24, 2021, 7:25 PM IST

जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ साढ़े तीन घंटे तक चली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक।
Jun 24, 2021, 7:24 PM IST

मैंने कहा कि 370 ख़त्म करने का फ़ैसला जम्मू-कश्मीर विधानसभा के द्वारा होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्ज़ा दिलाने की मांग सभी दलों ने की। PM ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा दिए जाने पर सीधे कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा पहले परिसीमन हो: PDP नेता मुजफ्फर हुसैन बेग
Jun 24, 2021, 7:23 PM IST

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के सभी नेताओं को विश्वास दिलाया है कि जम्मू-कश्मीर के उज्जवल भविष्य के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। जम्मू-कश्मीर की मजबूती और जनता की भलाई के लिए हर कार्य किया जाएगा जिससे लोगों का भला हो: पीएम द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद रविंदर रैना, बीजेपी
Jun 24, 2021, 7:23 PM IST

कश्मीरी नेताओं से बोले पीएम मोदी-दिल्ली और दिल की दूरी खत्म करना चाहता हूं।
Jun 24, 2021, 7:19 PM IST

बैठक बहुत शानदार हुई। मैंने कहा कि 370 का मामला सु्प्रीम कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट धारा 370 के मामले पर फ़ैसला करेगा। मैंने धारा 370 कि कोई मांग नहीं रखी: पीडीपी (पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग, प्रधानमंत्री के साथ सर्वदलीय बैठक के बाद
Jun 24, 2021, 7:18 PM IST

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर के नेताओं से बातचीत की।
Jun 24, 2021, 7:18 PM IST

हमने बैठक में कश्मीरी पंडितों को घाटी में बसाने की बात भी बोली। केंद्र सरकार जल्द से जम्मू-कश्मीर में चुनाव करवाएं। बैठक में अधिकतर पार्टियों ने कहा कि 370 का मामला सुप्रीम कोर्ट में है: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद
Jun 24, 2021, 7:18 PM IST

बैठक में हमने कांग्रेस की तरफ़ से सरकार के सामने 5 बड़ी मांगे सरकार के सामने रखी। राज्य का दर्ज़ा जल्दी बहाल करे सरकार: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद
Jun 24, 2021, 7:15 PM IST

370 का मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो उस पर क्या बात होती। दुख तो हुआ इसकी शिकायत जरूर लोगों ने की लेकिन जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो उसका फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगी: बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी
Jun 24, 2021, 7:15 PM IST

आज अच्छे माहौल में वार्ता हुई। सभी ने विस्तार से अपनी बात रखी है। पीएम और गृहमंत्री ने सबकी बाते सुनी। पीएम ने कहा कि डिलिमिटेशन की प्रक्रिया खत्म होने पर चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।: बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी
Jun 24, 2021, 7:15 PM IST

दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक खत्म हुई।
Jun 24, 2021, 6:14 PM IST

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि इस पहल का हमारी पार्टी स्वागत करती है, अंतत: पीएम मोदी ने संवाद में थोड़ा सा विश्वास तो दिखाया।
Jun 24, 2021, 6:14 PM IST

कांग्रेस के सीनियर नेता सैफुद्दीन सोज बोले- जम्मू-कश्मीर को लेकर सरकार ने बातचीत की जो पहल की है वो सही है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+