कनाडा के पीएम ट्रूडो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की बात, कोरोना वैक्सीन को लेकर हुई चर्चा
कनाडा के पीएम ट्रूडो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की बात, कोरोना वैक्सीन को लेकर हुई चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच बुधवार शाम को फोन पर बातचीत हुई है। दोनों नेताओं के बीत खासतौर से कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर चर्चा हुई है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, बहुत खुश हुई कि मेरे दोस्त जस्टिन ट्रूडो का फोन आया। मैंने उनको आश्वस्त किया कि भारत कनाडा की ओर से मांगे गए कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति को सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी कोशिश करेगा।
Recommended Video

पीएम ने कहा कि हम कनाडा के साथ कोरोना वैक्सीन के अलावा जलवायु परिवर्तन और वैश्विक आर्थिक सुधार जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग जारी रखने पर भी सहमत हुए हैं। बता दें कि भारत कई देशों को कोरोना की वैक्सीन सप्लाई कर रहा है। अब जस्टिन ट्रूडो ने भी वैक्सीन की मांग की है।
इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की थी। नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन से बातचीत की और उन्हें उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन से उनकी हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे बाहर शांति, सुरक्षा के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए बातचीत हुई। साथ ही दोनों नेता जलवायु परिवर्तन के संबंध में सहयोग को और बढ़ाने पर भी सहमत हुए।












Click it and Unblock the Notifications