जिनको सत्ता से हटाने का मंच से भरा था दम, उन्हीं पीएम मोदी ने आखिर खड़गे को क्यों किया फोन?
Mallikarjun kharge Health: देश में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दो राज्यों के चुनावी माहौल के बीच राजनीति की बेहद सुंदर झलक देखने को मिली। जम्मू के कठुआ में रविवार को मंच से भाषण देते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद मंच पर मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनको संभाला।
ऐसे में कठुआ में चुनावी रैली में भाषण के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली, उन्होंने खड़गे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मंच पर बेहोश होने लगे थे खड़गे
पूरा मामला रविवार (29 सितंबर) का है, जब जम्मू-कश्मीर चुनाव के आखिरी चरण के अंतिम दिन कांग्रेस अध्यक्ष कठुआ पहुंचे थे। इस दौरान मंच से भाषण देते हुए खड़गे की तबीयत बिगड़ गई और वो लड़खड़ाने लगे। इसके बाद तुरंत मंच पर बैठे नेताओं ने उन्हें संभाला।
'मैं तब तक जिंदा रहूंगा, जब तक पीएम मोदी...'
इसके थोड़ी देर बाद खड़गे दोबारा मंच पर आए और उन्होंने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, "हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी नहीं मरने वाला हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा, जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।"
खड़गे ने यह बयान तबीयत खराब होने और डॉक्टरों के चेकअप के फौरन बाद दिया था। इसके बाद उन्हें अस्तपाल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों के देखने के बाद छुट्टी मिल गई।
पीएम मोदी ने फोन कर पूछा स्वास्थ्य
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत नासाज की खबर सामने आने के कुछ वक्त बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।
अमित शाह ने क्या कहा?
वहीं खड़गे के स्वास्थ्य को लेकर गृह मंत्री अमित ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, 'जहां तक कांग्रेस अध्यक्ष के स्वास्थ्य की बात है, PM मोदी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं। हम सब प्रार्थना करते हैं कि वे दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें। वे 2047 तक विकसित भारत का निर्माण होते देखने के लिए जीवित रहें।'












Click it and Unblock the Notifications