Ayodhya Verdict: पीएम मोदी बोले- आज का दिन जुड़ने का है और मिलकर जीने का है
Recommended Video
नई दिल्ली। अयोध्या विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले और पंजाब में करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने शाम 6 बजे देश को संबोधित किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आज सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे महत्वपूर्ण मामले पर फैसला सुनाया है, जिसके पीछे सैकड़ों वर्षों का एक इतिहास है।पूरे देश की ये इच्छा थी कि इस मामले की अदालत में हर रोज़ सुनवाई हो, जो हुई, और आज निर्णय आ चुका है। दशकों तक चली न्याय प्रकिया का अब समापन हो गया है

पीएम मोदी ने कहा कि, फैसला आने के बाद जिस प्रकार हर वर्ग ने, हर समुदाय ने, हर पंथ के लोगों ने,
पूरे देश ने खुले दिल से इसे स्वीकार किया है, वो भारत की पुरातन संस्कृति,परंपराओं और सद्भाव की भावना को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि, पूरी दुनिया ये तो मानती है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है, लेकिन आज दुनिया ने ये भी जान लिया है कि भारत का लोकतंत्र कितना जीवंत और मजबूत है।
पीएम मोदी ने कहा कि, भारत की न्यायपालिका के इतिहास में भी आज का ये दिन एक स्वर्णिम अध्याय की तरह है। इस विषय पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सबको सुना, बहुत धैर्य से सुना और सर्वसम्मति से फैसला दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले के पीछे दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई है। और इसलिए, देश के न्यायधीश, न्यायालय और हमारी न्यायिक प्रणाली अभिनंदन के अधिकारी हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि, 9 नवंबर को बर्लिन की दीवार गिरी थी, दो विपरित धाराओं ने एकजुट होकर नया संकल्प लिया था। आज करतारपुर साहिब कॉरिडोर की शुरुआत हुई है। इसमें भारत का भी सहयोग रहा है और पाकिस्तान का भी। आज अयोध्या पर फैसले के साथ ही 9 नवंबर की ये तारीख हमें साथ रहकर आगे बढ़ने की सीख भी दे रही है। आज के दिन का संदेश जोड़ने, जुड़ने और मिलकर जीने का है। भारत विविधता में एकता के लिए जाना जाता है, आज यह मंत्र पूर्णता के साथ खिला हुआ नजर आता है। विविधता में एकता किसी को समझनी होगी तो वह आज के दिन का जरूर उल्लेख करेगा।
उन्होंने कहा कि, आज सवा सौ करोड़ देशवासी नया इतिहास रच रहे हैं, इतिहास के अंदर स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ रहे हैं। हर परिस्थति में भारत के संविधान और भारत की न्यायिक प्रणाली पर हमारा विश्वास अडिग रहे। यह बहुत महत्वपूर्ण है। सर्वोच्च अदालत का यह फैसला एक नया सवेरा लेकर आया है। इस विवाद का भले ही कई पीढ़ियों पर असर पड़ा हो। लेकिन इस फैसले के बाद हमें यह संकल्प करना होगा कि अब नई पीढ़ी नए सिरे से न्यू इंडिया के निर्माण में जुटेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि, राम मंदिर के निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। अब देश के हर नागरिक पर राष्ट्र निर्माण की जवाबदारी और बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सबको सुना, बहुत धैर्य से सुना और पूरे देश के लिए खुशी की बात है कि मामला सबकी सहमति से सुलझा। सुप्रीम कोर्ट ने दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई। सर्वोच्च अदालत का ये फैसला हमारे लिए एक नया सवेरा लेकर आया है।इस विवाद का भले ही कई पीढ़ियों पर असर पड़ा हो, लेकिन इस फैसले के बाद हमें ये संकल्प करना होगा कि अब नई पीढ़ी, नए सिरे से न्यू इंडिया के निर्माण में जुटेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि, राम मंदिर पर फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है, देश के हर नागरिक पर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम सबके लिए देश की न्यायिक प्रकिया का पालन करना, नियम कायदों का सम्मान करना, यह दायित्व भी पहले से अधिक बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications