अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले पीएम मोदी, 1971 के युद्ध में कच्छ की महिलाओं का योगदान था ऐतिहासिक
नई दिल्ली, मार्च 08। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कच्छ में आयोजित एक वेबिनार को संबोधित किया। पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से इस वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय सेना में महिलाओं के योगदान को सराहा। पीएम ने कहा कि 1971 के युद्ध में जब दुश्मन देश हमारे उपर हावी हो रहा था तो उस वक्त कच्छ की महिलाओं ने सेना की मदद की थी। पीएम मोदी ने इस दौरान बताया कि उस वक्त दुशमन देश ने भुज में हमारे एयर स्ट्रिप को नष्ट कर दिया था तो उस वक्त कच्छ की महिलाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना रातोंरात एयर स्ट्रिप तैयार कर दी थी, यह एक ऐतिहासिक क्षण था।













Click it and Unblock the Notifications