Mann ki Baat : बोले PM मोदी- 'वैक्सीन से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान ना दें', पढ़ें Highlights

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। देश इस वक्त कोरोना वायरस से बुरी तरह से जूझ रहा है, बढ़ते मरीजों की संख्या ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है तो वहीं इस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ। इस कार्यक्रम को टेलीविजन, फेसबुक, ट्विटर पेज और मोबाइल एप पर भी लाइव प्रसारित किया गया, बता दें कि आज 'मन की बात' का 76वां संस्करण था।

Mann ki Baat: वैक्सीन से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान ना दें

Recommended Video

      Mann Ki Baat : पीएम मोदी बोले- कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी अफवाह में न आएं | वनइंडिया हिंदी

      पढ़ें Highlights

      • अगर मन में किसी भी तरह की शंका है तो आप अपने फैमिली डॉक्टर्स, आस-पास के डॉक्टर्स से बात करें लेकिन अफवाओं पर भरोसा ना करें: पीएम मोदी
      • मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं: पीएम मोदी
      • मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस फ्री वैक्सीन अभियान का लाभ पहुंचाए: पीएम मोदी
      • डॉक्टर, नर्स लैब टेक्नीशियन और एंबुलेंस ड्राइवर जैसे फ्रंटलाइन वर्कर इस वक्त भगवान स्वरूप हैं: पीएम मोदी
      • जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनके लिए सही व्यवस्थाएं भी बनाई जा रही हैंःपीएम मोदी
      • ग्रामीण लोग भी कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं: पीएम मोदी
      • गांव के लोग भी अब कोरोना के प्रति जागरूर हो रहे हैं: पीएम मोदी
      • कोरोना से बहुत लोग संक्रमित हो रहे हैं लेकिन कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी उतनी ही ज्यादा है, ये हमें नहीं भूलना चाहिए: पीएम मोदी
      • कोरोना से लोग संक्रमित जरूर हो रहे हैं लेकिन इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी उतनी ही ज्यादा है।
      • वैक्सीन से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान ना दें- पीएम मोदी
      • सिर्फ विशेषज्ञों की बात मानें, कोरोना के खिलाफ लडा़ई जारी है- पीएम मोदी
      • पीएम मोदी बोले- कोरोना धैर्य और दुख सहने की क्षमता की परीक्षा ले रहा है
      • कोरोना वाररस के दूसरे तूफान ने देश को झकझोर दिया है लेकिन हमें हारना नहीं है- पीएम मोदी

      यह पढ़ें: COVID 19: राहुल गांधी का तंज,कहा- 'सिस्टम फेल, जनहित में बात करना जरूरी'

       Mann ki Baat: कोरोना संकट के बीच PM मोदी आज देशवासियों से करेंगे मन की बात

      आपको बता दें कि 3 अक्टूबर 2014 को पीएम मोदी के 'मन की बात' प्रोग्राम की शुरूआत हुई थी। तब से लगातार इसके प्रसारण का सिलसिला जारी है। महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी जनता से रेडियो के जरिए अपने 'मन की बात' करते हैं। ये विशेष कार्यक्रम 18 क्षेत्रीय भाषाओं और 33 बोलियों में भी प्रसारित किया जाता है। हाल ही में RTI में खुलासा हुआ था कि इस कार्यक्रम पर 7.29 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि इससे ऑल इंडिया रेडियो को 30.28 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।

      परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं: PM मोदी

      अपने पिछले कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि जब मैं 'मन की बात' करता हूं तो ऐसा लगता है, जैसे आपके बीच, आपके परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार लोगों को होता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+