PM Mudra Yojna: क्या है पीएम मुद्रा योजना? कितने रुपये का मिलता है लोन, जानिए कैसे आवेदन करें
PM Mudra Yojana: युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए मोदी सरकार ने पीएम मुद्रा योजना शुरू की है। पीएम मुद्रा योजना के तहत देश का कोई भी नागरिक लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकता है। इस योजना के तहत 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद ही उन्हें लोन मिल पाएगा। लोन अप्रूव होने के बाद उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाएगा। यह योजना उन लोगों के लिए बेहद शानदार है, जिन्होंने पैसे की तंगी की वजह से अपना कोई बिजनेस शुरू नहीं कर सका।

ऐसे लोगों के लिए मोदी सरकार 10 लाख रुपये तक का लोन देती है। इस योजना के तहत कई लोग अपना धंधा शुरू कर चुके हैं। खुद तो आगे बढ़ रहे हैं, साथ ही अन्य लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।
खास बात यह है कि मुद्रा ऋण प्राप्त करने के लिए कोई एजेंट या बिचौलिया नहीं लगाया गया है। उधारकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे एजेंटों से दूर रहें। योजना के तहत लाभ को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। जिसमें शिशु, किशोर और तरुण के रूप में बांटा गया है।
इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कई दस्तावेज की भी जरूरत होती है। आईडी प्रूफ, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदक का हस्ताक्षर, व्यावसायिक उद्यमों की पहचान के साथ आवेदक को पीएम मुद्रा की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ पर जाना होगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले official website- https://www.mudra.org.in/ पर जाना होगा।
इसके बाद Home page पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद Registration पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को Download करना होगा।
फॉर्म में पूछे गए संपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
इसके बाद सभी Documents को अटैच करना होगा।
इसके बाद से अपनी नजदीकी बैंक में जाकर जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: 37 करोड़ वोट जुटाने के लिए क्या कर रही है बीजेपी? पीएम मोदी ने सेट किया है टारगेट












Click it and Unblock the Notifications