बिछड़े को अपनों से मिलाने नेपाल जाएंगे पीएम मोदी

अपनी नेपाल यात्रा के जौरान मोदी के धर्मपुत्र जीत बहादुर भी उनके साथ होंगे। जीत बहादुर ने इस बात की पुष्टि की है। आपको बता दें कि जीत बहादुर वो लड़का है जो बचपन में ही रोजी-रोटी के लिए भारत आया था। लेकिन जब वो मोदी के पास पहुंचा तो मोदी ने परिवार के सदस्य की तरह उसकी देखभाल की और उसकी पढ़ाई का इंतजाम किया। जीत बहादुर फिलहला बीबीए कर रहा है। नेपाल यात्रा के दौरान मोदी खुद जीत बहादुर को उसके परिवार को सौंपेंगे।
मोदी अपनी यात्रा के दौरान जीत बहादुर को उसके मां-बाप से मिलवाने को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि नेपाल की इस यात्रा से मेरी कुछ व्यक्तिगत भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। बहुत वर्ष पहले एक छोटा सा बालक जीत बहादुर, असहाय अवस्था में मुझे मिला। उसे कुछ पता नहीं था कहां जाना है? क्या करना है? और वो किसी को जानता भी नहीं था। भाषा भी ठीक से नहीं समझता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन नेपाल में रहेंगे। इस दौरे के तहत नेपाल के प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल तोड़कर सुशील कोइराला मोदी की अगवानी करेंगे। इसके बाद नेपाल सरकार मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर देगी। मोदी पशुपति नाथ मंदिर में प्रार्थना करने जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications