USISPF लीडरशिप समिट को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, भारत-US की दोस्ती होगी और मजबूत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार, 3 सितंबर को यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनपशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के तीसरे सालाना लीडरशिप सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश अघी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, हम अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने USISPF के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए समय निकाला। यह मौजूदा चुनौतीपूर्ण माहौल में अमेरिका-भारत संबंधों के महत्व को दर्शाता है।

USISPF ने शिखर सम्मेलन में मोदी के संबोधन की घोषणा के बाद मुकेश अघी ने कहा, यह एक विन-विन पार्टनरशिप है जो दोनों देशों के लिए फायदे की साझेदारी है। यह पारस्परिक रूप से भू-राजनीतिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक, कूटनीतिक और वैज्ञानिक साझेदारी पर निर्भर है। आक्रामक और मुखर चीन दोनों देशों को सहयोग करने और कानून के अंतरराष्ट्रीय शासन को सुनिश्चित करने के लिए आगे अवसर प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
बता दें कि इससे पहले सप्ताह भर चलने वाले शिखर सम्मेलन के पहले दिन यानी सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कार्यक्रम को संबोधित किया था। उन्होंने 'यूएस-इंडिया वीक: नैविगेटिंग न्यू चैलेंजेस' शीर्षक के साथ सम्मेलन को काफी प्रभावित किया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मंगलवार को चर्चा में भागीदारी की थी। यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के तीसरे सालाना लीडरशिप सम्मेलन बोलते हुए एस जयशंकर ने कहा था कि, चीन और पाकिस्तान के बीच संबंध 60 के दशक की तरह ही हैं, इसके पहलू भारत के लिए पहले भी चिंता का विषय रहा है। यह कुछ ऐसा है जो दोनों पड़ोसी देशों के साथ हमारे संबंधों में कारक होगा। हम पड़ोसी होने की वजह से चीन के उदय से वाकिफ हैं। उनके अलावा रेल मंत्री और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी मंगलवार को शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। बता दें कि यूएसआईएसपीएफ के तीसरे सालाना लीडरशिप सम्मेलन में शीर्ष कॉर्पोरेट नेताओं, सरकारी अधिकारियों और नेताओं द्वारा भाग लिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications