Mann ki Baat Highlights: 'विश्व नदी दिवस' पर पीएम मोदी ने बताया नदियों का महत्व, जानिए खास बातें
नई दिल्ली, 26 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। यह रेडियो कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ । इस कार्यक्रम को टीवी, फेसबुक, ट्विटर पेज और मोबाइल एप पर भी लाइव प्रसारित किया गया। बता दें कि आज 'मन की बात' का 81वां संस्करण था । मालूम हो कि ये कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है।
Recommended Video

पढ़ें 'मन की बात' के खास बिंदु
- 'विश्व नदी दिवस' को हमें हमेशा याद रखना चाहिए क्योंकि नदी है तो जीवन है।
- यही वो दिन है जो कि जो भारत की परम्पराओं से बहुत सुसंगत है।
- प्रधानमंत्री ने कहा, ''हमारे यहाँ कहा गया है -"पिबन्ति नद्यः, स्वय-मेव नाम्भः " अर्थात नदियाँ अपना जल खुद नहीं पीती, बल्कि परोपकार के लिए देती हैं।
- पीएम ने कहा कि 'भारत में स्नान करते समय 'गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति. नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिं कुरु ॥ श्लोक बोलने की परंपरा रही है' पहले हमारे घरों में परिवार के बड़े ये श्लोक बच्चों को याद करवाते थे और इससे हमारे देश में नदियों को लेकर आस्था भी पैदा होती थी।
- पीएम मोदी ने आज के कार्यक्रम में बापू को याद किया।
- उन्होंने स्वच्छता के महत्व का भी जिक्र किया।
- पीएम मोदी ने कहा कि बापू ने स्वच्छता को स्वाधीनता के सपने के साथ जोड़ दिया था।
- पीएम ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि छोटे-छोटे प्रयासों से कभी कभी तो बहुत बड़े-बड़े परिवर्तन आते हैं और ये पूरी तरह से सत्य है।
- महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वाधीनता के सपने के साथ जोड़ दिया था।
भारत के युवाओं की ये सक्रियता मुझे आनंदित करती
जबकि इससे पहले 25 जुलाई के अपने कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने कहा था कि सकारात्मक विचारों और सुझावों के लिए भारत के युवाओं की ये सक्रियता मुझे आनंदित करती है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी जताई थी और कहा था कि टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देखकर पूरा देश रोमांचित है। हर देशवासी अपने खिलाड़ियों के लिए खुश है। उन्होंने कहा था कि जैसे बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन चला था, वैसे ही आज हर देशवासी को भारत जोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करना है।












Click it and Unblock the Notifications