PM मोदी ने फेयरवेल डिनर में जनरल बिपिन रावत को बताया- आप होंगे देश के पहले CDS

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने मंगलवार को सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया। लेकिन जनरल रावत को नियुक्ति की खबर किसी और ने नहीं बल्कि खुद पीएम मोदी ने दी। सरकारी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनरल रावत को उनकी नियुक्ति के बारे में प्रधानमंत्री निवास पर विदाई रात्रिभोज के दौरान दी थी। रावत नए साल के पहले दिन वह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में पदभार संभालेंगे।

पीएम हाउस में चल रहा था रावत का फेयरवेल

पीएम हाउस में चल रहा था रावत का फेयरवेल

बता दें कि, मोदी ने इस साल 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में सीडीएस के पद के सृजन की घोषणा की थी। रविवार को पीएम मोदी ने जनरल रावत को लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर फेयरवेल डिनर दिया था, जिसमें कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य और सशस्त्र बलों के अधिकारी मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जनरल बिपिन रावत को उन्हें देश के पहले सीडीएस नियुक्त किए जाने की जानकारी दी।

Recommended Video

    CDS Bipin Rawat ने संभाला पदभार, बोले- 1+1+1 को 3 नहीं 5 या 7 बनाना है । वनइंडिया हिंदी
    कल रात किया गया था ऐलान

    कल रात किया गया था ऐलान

    उनकी नियुक्ति की घोषणा रक्षा मंत्रालय द्वारा कल रात लगभग 9 बजे मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा मंजूरी के बाद की गई थी। जिसके बाद जनरल रावत भारत के पहले सीडीएस बन गए। उनका कार्यालय साउथ ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर में होगा। रावत का अधिकारिक निवास रक्षा मंत्रालय के पास लुटियंस जोन में 3 कामराज मार्ग पर होगा। सीडीएस चार-सितारा से सुसज्जित होंगे, जो नए सैन्य विभाग की अगुआई करेंगे।

    थियेटर कमांड को निर्देश दे सकेंगे जनरल रावत

    थियेटर कमांड को निर्देश दे सकेंगे जनरल रावत

    सीडीएस, तीनों सेना प्रमुखों से भी ऊपर की रैंक है। सीडीएस की कुर्सी पर आने के बाद जनरल रावत के पास पहली जिम्‍मेदारी होगी कि वह तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण और सेनाओं के बीच आपसी सामंज‍स्‍य को कायम करने में ध्‍यान देंगे। इसके अलावा रक्षा खरीद प्रक्रिया की जिम्‍मेदारी भी अब जनरल रावत पर होगी। उनका जिम्‍मा होगा कि वह खरीद प्रक्रिया को जितना छोटा कर सकते हैं, कर दें। सीडीएस की यह जिम्‍मेदारी भी होगी कि वह सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों को युद्ध या संकट की स्थिति में थियेटर कमांड बनाने की अथॉरिटी दे सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+