जिस एयरबेस को पाकिस्तान ने उड़ाने का किया दावा, वहां पहुंचे PM मोदी, जानिए भारत के लिए कितना खास है आदमपुर?
Adampur Air Base: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार( 13 मई) को पंजाब के आदमपुर स्थित भारतीय वायु सेना के एयरबेस पहुंचे और वहां पर मौजूद वीर जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। अब सवाल उठता है कि, पीएम मोदी का आदमपुर को ही क्यों चुना? साथ ही पीएम मोदी के आदमपुर जाकर पाकिस्तान सहित दुनिया को क्या संदेश दिया?

(PM Modi Visits Adampur Air Base) जवानों से मिलना विशेष अनुभव रहा-PM
पीएम मोदी ने जवानों से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा कि, 'आज सुबह मैं एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर गया और हमारे वीर वायु सैनिकों और जवानों से मुलाकात की। उनके साथ समय बिताना एक बहुत ही विशेष अनुभव रहा वे साहस, संकल्प और निर्भयता की सच्ची मिसाल हैं। भारत अपने सशस्त्र बलों का सदा ऋणी रहेगा, जो राष्ट्र की सेवा में हमेशा समर्पित रहते हैं।'
ये भी पढ़ें India Vs Pak War: आखिरकार पाकिस्तान ने माना ऑपरेशन सिंदूर में हुआ है भयंकर नुकसान, जानिए कितने मरे
आदमपुर एयरबेस ही क्यों गए पीएम मोदी
बता दें कि, पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस जाना बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि कुछ दिन पहले पाकिस्तान की मीडिया ने पंजाब के आदमपुर में स्थित इस एयरबेस को बुरी तरह से ध्वस्त करने का दावा किया था।
पाकिस्तान के फर्जी दावों का पीएम मोदी ने दिया जवाब
- आदमपुर की रनवे को निशाना बनाया गया
- आदमपुर के S-400 को निशाना बनाया
- ड्रोनों ने आदमपुर के रडार पर हमला किया
- मिसाइलों ने विमान नष्ट कर दिए
- आदमपुर में 60 लोग मारे गए
इन दावों को तथाकथित सबूतों के साथ पेश किया गया, जिनमें मॉर्फ की गई (छेड़छाड़ वाली) तस्वीरें भी शामिल थीं। पाकिस्तान ने यहां तक कह दिया कि यह एयरबेस वर्षों से निष्क्रिय है।
आदमपुर एयरबेस पूरी तरह से सक्रिय
लेकिन आज जब प्रधानमंत्री मोदी खुद आदमपुर एयरबेस पहुंचे, तो उन्होंने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया। पीएम ने एयरबेस पर तैनात वायु सेना के जवानों से मुलाकात की, S-400 सिस्टम का जायजा लिया और एक सक्रिय लड़ाकू विमान के सामने तस्वीर खिंचवाई। जो यह दर्शाता है कि आदमपुर एयरबेस पूरी तरह से सक्रिय और ऑपरेशनल है।
प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संकेत
यह दौरा केवल एक सैन्य ठिकाने का निरीक्षण नहीं, बल्कि पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार का करारा जवाब था। प्रधानमंत्री मोदी(Narendra Modi Visits Adampur Air Base) ने स्पष्ट संकेत दिया कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और किसी भी झूठे प्रचार से देश की सेना और जनता का मनोबल नहीं टूट सकता।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: पाकिस्तान की तबाही का नया वीडियो जारी, सेना ने बताया क्यों गूंजी दिनकर जी की पंक्तियां?
रणनीतिक रूप से कितना महत्वपूर्ण है आदमपुर
आदमपुर एयरबेस रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आदमपुर एक फ्रंटलाइन एयरबेस है। जो कि पाकिस्तान की सीमा से 100-110 किलोमीटर के अंदर मौजूद है। वहीं भारत के कई महत्वपूर्ण फाइटर जेट यहां पर मौजूद है। वहीं युद्ध जैसे हालातों में भारत की सुरक्षा के लिए जो सबसे बड़ी दीवार बनी रूस का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भी यहां पर तैनात है।












Click it and Unblock the Notifications