PM मोदी जून में करेंगे अमेरिका का दौरा, जो बाइडेन करेंगे मेजबानी, व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का आयोजन

PM Modi Visit US: पीएम मोदी जून में अमेरिका का दौरा करेंगे। अमेरिकी की प्रथम लेडी जिल और जो बाइडेन, पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे। पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा।

पीएम मोदी और जो बाइडेन

PM Modi Visit US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जून में संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे। व्हाइट हाउस ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, पीएम मोदी की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन करेंगी। राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन 22 जून को पीएम मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।

व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पीएम मोदी के दौरे से अमेरिका और भारत के बीच दोस्ती और गहरी होगी। दोनों देश के बीच गहरी और नजदीकी साझेदारी को और बढ़ाएगी। यह यात्रा दोनों देशों की मुक्त, खुली, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत के प्रति साझा प्रतिबद्धता और रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष सहित हमारी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के हमारे साझा संकल्प को मजबूत करेगी।

व्हाइट हाउस ने कहा कि शैक्षिक आदान-प्रदान और लोगों से लोगों के संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। जलवायु परिवर्तन से लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी आम चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे।

वहीं, इस महीने के अंत में पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच बैठक होगी। भारत और अमेरिका दोनों के प्रशांत द्वीप समूह की बैठक में शामिल होने से पहले पीएम मोदी और जो बाइडेन की बैठक अहम मानी जा रही है। क्वाड देशों का पापुआ न्यू गिनी में शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन 24 मई को शिखऱ सम्मेलन में शामिल होने पहुंचेंगे। 24 मई को दोनों नेताओं को वहां मुलाकात होगी।

उन्होंने कहा है कि प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं का सम्मेलन ऐतिहासिक है, जिसमें अहम रणनीति का हिस्सा वैश्विक महाशक्तियां बनेंगी। दरअसल मोरोपे अपने देश में निवेश को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने बैठक में भारत, अमेरिका के अलावा चीन का भी स्वागत किया है।

ह भी पढ़ें- पीएम मोदी और जो बाइडेन इस महीने की अंत में होगी मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+