पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के 'गृह प्रवेश' में वर्चुअली लिया हिस्सा
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के 'गृह प्रवेश' में वर्चुअली लिया हिस्सा
Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी धनतेरस के शुभ दिन पर मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के 'गृह प्रवेश' में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि PMAY-G यानी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछले 8 वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को नए घर मिले हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार गरीबों और वंचितों के लिए प्रतिबद्ध है। शौचालय हो, बिजली हो, पानी हो या गैस, हमने उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर सुविधा को पीएम आवास योजना में शामिल किया है।
उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित घरों को सरकार द्वारा हाउसिंग सोसाइटियों से निर्माण करवाया जिस पर कुल खर्च 22,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। उन्होंने कहा हम अपने सभी देशवासियों के लिए उनकाा अपना घर बववाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Prime Minister Narendra Modi participates in the ‘Griha Pravesh’ of more than 4.5 lakh beneficiaries of PMAY-G in Madhya Pradesh, via video conferencing and inaugurates houses built under PM Awas Yojana (Gramin) pic.twitter.com/rECbM9Oo3Y
— ANI (@ANI) October 22, 2022
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा "कितनी भी हमारी आलोचना लोग करेa हम काम करते रहेंगे। उनहोंने कहा ले टैक्सपेयर को लगता था उसके टैक्स से फ्री की रेवड़ी बांटी जा रही है लेकिन इस तरह के काम को देख कर देश का टैक्सपेयर भी खुश होता है"।
पीएम मोदी ने कहा साढ़े चार लाख भाई-बहनों के लिए इस धनतेरत पर नए जीवन की शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा पहले धनतेरस सुविधा सपंन्न लोग ही मनाते थे आज गरीब भी धनतेरस के दिन घर प्रवेश कर रहे हैंं। उन्होंने कहा हमारी सरकार को गरीबों की चिंता है। हमारी सरकार गरीबों को घर देती है इसके साथ उसमें गैस समेत अन्य सुविधाएं भी देती है।












Click it and Unblock the Notifications