कोरोना की मौजूदा स्थिति पर पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, कहा- वैक्सीनेशन की रफ्तार ना पड़े धीमी
नई दिल्ली, मई 6: देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। रोजाना 3 लाख से ज्यादा कोरोना के नए केस दर्ज हो रहे है। वहीं मौत का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में उपजे हालातों पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापक समीक्षा की। पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें देश के जिन 12 राज्यों में 1 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं, उनकी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही देश के जिन जिलों में कोरोना से अधिक मौतें हुई हैं, उससे भी अवगत कराया गया।

देश में कोरोना की स्थिति को लेकर की गई समीक्षा बैठक में पीएम मोदी को राज्यों के स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे के बारे में बताया गया। इस दौरान पीएम ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रमुख संकेतकों के बारे में राज्यों को मदद और मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही त्वरित और समग्र रोकथाम उपायों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।
इसके साथ ही पीएम ने दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्हें रेमेडिसविर सहित दवाओं के उत्पादन में तेजी से वृद्धि के बारे में जानकारी दी गई। पीएम ने अगले कुछ महीनों में कोरोना वैक्सीन के उत्पादन बढ़ाने के लिए टीकाकरण और रोडमैप की प्रगति की समीक्षा की। उन्हें उन्हें बताया गया कि राज्यों को लगभग 17.7 करोड़ टीके की आपूर्ति की गई है। पीएम ने कहा कि टीकाकरण की गति में कमी नहीं आनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद नागरिकों को टीकाकरण की सुविधा दी जानी चाहिए। और इसके काम में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को कोई और जिम्मेदारी नहीं देने की भी बात कही।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Middle East Crisis: एक्शन मोड में पीएम मोदी, कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर बड़ा फैसला! -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?












Click it and Unblock the Notifications