स्वामी प्रभुपाद की जयंती पर बुधवार को 125 रुपए का सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी
इस्कॉन के संस्थापक श्रीला भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 125 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगे।
नई दिल्ली, 31 अगस्त। इस्कॉन के संस्थापक श्रीला भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 125 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगे। इसके अलावा वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4.30 बजे एक सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस बात की जानकारी दी।

स्वामी प्रभुपाद ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) की स्थापना की थी, जिसे आम तौर पर 'हरे कृष्ण आंदोलन' के रूप में जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: Fact Check: कोरोना में 'आयुष 64' फार्मूले के फेल होने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट भ्रामक
इस्कॉन ने श्रीमद भागवत गीता और अन्य वैदिक साहित्य का 89 भाषाओं में अनुवाद किया, जो दुनियाभर में वैदिक साहित्य के प्रसार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रभुपाद ने 100 से अधिक मंदिरों की स्थापना की थी और दुनिया को भक्तियोग का मार्ग दिखाने वाली कई किताबें भी लिखीं।












Click it and Unblock the Notifications