राजमाता विजयाराजे के नाम जारी होगा 100 रुपये का सिक्का, PM मोदी करेंगे अनावरण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 12 अक्तूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जन्म जयंती पर 100 रुपये के सिक्के का अनावरण करेंगे। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। सिक्के के एक तरफ राजमाता विजयाराजे सिंधिया का फोटो है जिस पर ऊपर हिंदी व नीचे अंग्रेजी में विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी के साथ उनकी जन्म का साल 1919 व जन्म शताब्दी वषर्ष 2019 अंकित है।

जानकारी के लिए बता दें कि सिंधिया राजघराना देश का पहला ऐसा राज परिवार है, जिसके किसी सदस्य के सम्मान में केंद्र सरकार स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। राजघराने की सदस्य के नाम पर सिक्का जारी होने के ऐलान के बाद राजमाता की बेटी यशोधरा राजे सिंधिया ने खुशी जताई। यशोधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट किया, "उदार है आपका हृदय, ऐतिहासिक परख से भरी है आपकी दृष्टि!"
4 धातुओं से मिलकर बनाए गए इस सिक्के का वजन 35 ग्राम रखा गया है। इसमें चांदी 50 प्रतिशत और अन्य धातुओं का मिश्रण 50 प्रतिशत है। इस सिक्के की गोलाई 44 मिली मीटर है। विशेष सिक्का वित्त मंत्रालय द्वारा, उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जारी किया जा रहा है। इस सिक्के पर एक तरफ राजमाता के जन्म का वर्ष लिखा हुआ है तो दूसरी तरफ अशोक स्तंभ बना हुआ है। स्तंभ के दोनों तरफ हिंदी और अंग्रेजी में भारत लिखा हुआ है। वहीं एक तरफ हिंदी और अंग्रेजी में राजमाता सिंधिया की जन्मशताब्दी अंकित है।
इस मामले में कांग्रेस विधायक विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि भाजपा पूरी सिंधिया के आगे नतमस्तक है। देश में आर्थिक उन्नति नहीं हो रही है। कई और भी महापुरुष हैं जिनके नाम पर सिक्के बनाये जा सकते हैं। किसी को खुश करने के लिए सरकार ऐसा कर रही है। सरकार ऐसा करके देश का अपमान कर रही है। इस देश में महात्मा गांधी के नाम पर सिक्के चलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications