राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए 45 शिक्षकों से आज संवाद करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए देशभर से चुने गए 45 शिक्षकों से पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी स्कूली शिक्षा में बदलाव पर इन सभी अध्यापकों से चर्चा करेंगे। इस साल शिक्षक दिवस के मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 45 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इस साल मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के चयन के लिए दिशा-निर्देशों में बदलाव किया है।
ये भी पढ़ें: Teacher's Day 2018: शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षकों को इस तरह कहें Thank You

नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, इन पुरस्कारों के लिए सभी नियमित शिक्षक योग्य हैं और आवेदन प्रकिया से न्यूनतम सेवा की शर्त को हटा लिया गया है। देशभर से राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए कुल 6,692 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 45 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। ये पुरस्कार बुधवार को सभी चुने गए शिक्षकों को दिए जाएंगे।
बदली हुई प्रक्रिया के अनुसार, हर जिले से 3 शिक्षकों के नामों को राज्य के शिक्षा सचिव की समिति के सामने रखा गया था। इसी प्रकार सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 152 नाम स्वतंत्र निर्णायक समिति तक पहुंचे। पहले इस सम्मान के लिए 300 से अधिक शिक्षकों को चुना जाता था। वहीं, साल 2014 में पीएम मोदी ने आखिरी बार सम्मान पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से 1.85 करोड़ रुपये की कीमत का 3.8 किलो सोना जब्त
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications