Teacher's Day 2018: शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षकों को इस तरह कहें Thank You
नई दिल्ली। हर एक व्यक्ति के लिए टीचर्स के अलग मायने होते हैं, हर किसी की परिभाषा अपने टीचर को लेकर अलग ही होती है लेकिन एक बात पूरी तरह से सच है कि बिना टीचर या मार्गदर्शक के कोई भी व्यक्ति प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता है। शिक्षक हमेशा अपने छात्रों को कुछ ना कुछ देता ही है, कभी वो ज्ञान होता है तो कभी वो आशीष देता है। ऐसे में 'शिक्षक दिवस' यानी की 5 सिंतबर को प्रत्येक छात्र-छात्रा के पास मौका होता है कि वो अपने गुरुओं को 'थैक्स'कह सके और उन्हें अपने कथनों से फील गुड करा सके, ऐसे में संदेश ही सबसे अच्छा माध्यम है क्योंकि जो असर शब्दों का दिल पर होता है वो दुनिया की किसी भी चीज का नहीं होता है, कहा भी गया है कि जहां ना पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि।

शिक्षक दिवस
तो चलिए इस शिक्षक दिवस पर आप भी भेजिए अपने परम आदरणीय शिक्षकों को प्रेम भरे संदेश और बनाइए उनका दिन बेहद खास। अगर आप उसी शहर या गांव में है जहां आपके शिक्षक हैं तो बेहतर होगा कि आप स्वंय जाकर अपने गृरु को विश करें इससे आपको भी अच्छा लगेगा और आपके गुरु को भी अपार खुशी होगी और अगर ऐसा नहीं है तो आप whatsapp और facebook मैसेज और एसएमएस के जरिए भी अपना संदेश उन्हें भेज सकते हैं।
ये हैं कुछ खास प्यार भरे संदेश

शिक्षा देने वालों ने तो जीना सिखाया है...
जन्म देने वालों से अधिक सम्मान अच्छी शिक्षा देने वालों को दिया जाना चाहिए क्यूंकि जन्मदाता ने तो बस जन्म दिया है लेकिन शिक्षा देने वालों ने तो जीना सिखाया है।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

तुमने सिखाया कैसे गिरने के बाद संभालना है...
तुमने सिखाया कैसे गिरने के बाद संभालना ,
तुम्हारी वजह से आज हम पहुंचे हैं इस मुकाम पे ,
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान की सूरत है गुरु...
मां-बाप की मूरत है गुरु,
इस कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

गुरु तेरा उपकार का...
गुरु तेरा उपकार का,
कैसे चुकाऊ मैं मोल ?
लाख कीमती धन भक
गुरु हैं मेरा अनमोल "
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications