150 Years of Vande Mataram LIVE: पीएम मोदी ने स्मरणोत्सव का किया शुभारंभ, स्मृति डाक टिकट-सिक्का भी किया जारी
150 Years of Vande Mataram LIVE: भारत के आज़ादी के आंदोलन को नई चेतना और जोश देने वाला गीत वंदे मातरम् आज 150 वर्ष पूरे कर रहा है। इसी ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सालभर चलने वाले राष्ट्रीय उत्सव की शुरुआत की।
यह उत्सव न केवल उस गीत को समर्पित है जिसने भारत को स्वतंत्रता की राह दिखाई, बल्कि यह देश की एकता, सम्मान और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक भी है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी किया, जबकि देशभर में एक साथ वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया गया। पढ़िए इस आयोजन से जुड़ी लाइव अपडेट...
LIVE Feed
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, "अगर किसी चीज़ ने देश की आज़ादी की लड़ाई में सबसे बड़ा प्रभाव डाला, तो वह था वंदे मातरम। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन को अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई देता हूँ, जिन्होंने यह सोच रखी कि देश की प्रगति जितनी ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी है कि हमारी आज़ादी के सफर में योगदान देने वाली हर ऐतिहासिक बात आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचे। यह बेहतर होता अगर यहां की राज्य सरकार भी हमारे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनती। कांग्रेस ने तत्कालीन समय में मुस्लिम लीग के नेताओं को खुश करने के लिए वंदे मातरम पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी। वह प्रयास भले सफल नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने इस गीत को मिलने वाले सम्मान में बाधा ज़रूर डाली।"
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मज़ी ने कहा, "मैं देशवासियों को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक वंदे मातरम का सामूहिक पाठ संपन्न हुआ। यह गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लिखा था, जिसने देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाया।"
शिमला, हिमाचल प्रदेश: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "एक ओर भाजपा और पूरा देश अमृत काल के इस दौर में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ को अमृत उत्सव के रूप में मना रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे भूलाने और मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी सरकारों के कार्यकाल में इसे स्कूलों में अनिवार्य नहीं किया गया, सचिवालयों से हटा दिया गया और उनकी पार्टियों के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के लिए कोई जगह नहीं रही। ये वही परिवार और पार्टी हैं जो लंबे समय तक सत्ता में रहे और जिन्होंने योजनाबद्ध तरीके से वंदे मातरम को भुलाने का प्रयास किया। जबकि अगर किसी ने स्वतंत्रता सेनानियों को युवाओं से जोड़ने का काम किया था, तो वह बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का वंदे मातरम था, जिसने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया था।"
वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, देशभक्ति का प्रतीक है: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कहा कि “वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति का ऐसा प्रतीक है, जिसके लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों और लाखों सत्याग्रहियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे स्वतंत्रता सेनानी हर समय मातृभूमि के लिए सबकुछ न्यौछावर करने को तैयार रहते थे। वंदे मातरम् देशभक्ति का गीत है और आज जब इसके 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं, हम बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”
भोपाल में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सामूहिक गायन में हिस्सा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भोपाल में आयोजित सामूहिक गायन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी और सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण देशभक्ति की भावना से भर उठा।
वंदे मातरम् पर पीएम मोदी के बयान को लेकर संदीप दीक्षित का पलटवार
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वंदे मातरम् की कुछ पंक्तियां हटाने से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस विषय की कोई समझ है। ऐसे अज्ञान व्यक्ति को जवाब देने की भी जरूरत नहीं है। हमारा राष्ट्रगान जन गण मन भी पूरा नहीं गाया जाता, सिर्फ कुछ पंक्तियां ही गाई जाती हैं।” दीक्षित ने बताया कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास आनंदमठ में संन्यासी और फकीरों के विद्रोह का जिक्र था, जो ऐतिहासिक घटना थी और इसमें कुछ भी साम्प्रदायिक नहीं था। बाद में किताब में कुछ अंश ऐसे आए जिन्हें गलत तरीके से साम्प्रदायिक रंग दे दिया गया। उन्होंने कहा कि “1935 से 1937 के बीच पंडित नेहरू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने रवीन्द्रनाथ टैगोर को पत्र लिखा था कि किन पंक्तियों को रखा जाए और किन्हें हटाया जाए। टैगोर ने सुझाव दिया था कि पहली दो या तीन पंक्तियां मां भारती की स्तुति हैं, जो पर्याप्त हैं।” दीक्षित ने आगे कहा, “अगर वे हर चीज में साम्प्रदायिकता देखते हैं, कविता नहीं समझ सकते और वंदे मातरम् के अर्थ को नहीं जान सकते, तो ऐसे लोगों को जवाब देना बेकार है।”
छत्तीसगढ़ के सीएम कार्यालय में गाया गया वंदे मातरम
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "... बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित हमारे राष्ट्रीय गीत को 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर, देश भर के नागरिक इस गीत का गायन कर रहे हैं। आज, हमारे कार्यालय में, हम भी सभी अधिकारियों के साथ इस गायन में शामिल हुए। मैं बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं..."
वंदे मातरम् पर सवाल उठाने वालों पर नकवी का निशाना
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "...वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है और हमारे देश का गौरव है। अब अगर कुछ लोगों को अपना ईमान खतरे में लग रहा है, तो उनसे बड़ा बेईमान कोई नहीं है। जिस गीत को संविधान सभा ने राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया, उसे सम्मान दिया, जिस गीत को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पूरे जोश और उत्साह के साथ गाया, देश को आजाद कराया और अंग्रेजों को देश से खदेड़ा, अगर वही गीत किसी के ईमान को तोड़ता है, तो उससे बड़ा बेईमान कोई नहीं हो सकता... यह साबित करता है कि राष्ट्र के प्रति आपके विचार और मूल्य कितने दूषित हैं..."
देशभर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’ का मंत्र: अमित शाह ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में एक विशेष अभियान की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वंदे मातरम् का मंत्र पूरे भारत में गूंजेगा और हर नागरिक इस ऐतिहासिक गीत के प्रति सम्मान और गर्व की भावना के साथ जुड़ सकेगा।
पीएम मोदी बोले — भारत में राष्ट्र केवल भूगोल नहीं, मां और शक्ति का प्रतीक है
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “हमारे वेदों ने हमें सिखाया है कि राष्ट्र हमारी मां है और हम उसके पुत्र हैं। वैदिक काल से ही हमने अपने राष्ट्र की पूजा मां के रूप में की है। कुछ लोगों को यह आश्चर्य लग सकता है कि कोई राष्ट्र मां कैसे हो सकता है, लेकिन भारत अलग है। यहां राष्ट्र वह है जो जन्म देती है, पोषण करती है और जरूरत पड़ने पर अपने बच्चों की रक्षा के लिए संहारक भी बन जाती है।” उन्होंने आगे कहा कि इस भावना के कारण ही भारत में राष्ट्र को शक्ति स्वरूपा माना गया और महिला शक्ति ने राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई।
‘आनंदमठ’ केवल एक उपन्यास नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत का एक सपना है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने एक बार कहा था कि बंकिमचंद्र का ‘आनंदमठ’ केवल एक उपन्यास नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत का एक सपना है। बंकिम बाबू के लिखे हर शब्द का गहरा अर्थ है। यह गीत गुलामी के दौर में रचा गया था, लेकिन इसकी भावना उस समय तक सीमित नहीं है। वंदे मातरम् हर युग में प्रासंगिक है और देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कुछ शताब्दियों पहले भारत के पास दुनिया की कुल जीडीपी का लगभग चौथाई हिस्सा था, जो हमारी प्राचीन समृद्धि और शक्ति का प्रमाण है।
इन रास्तों से बचकर चलें
दिल्ली पुलिस ने सलाह दी है कि लोग बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, आईपी मार्ग, एमजी मार्ग/रिंग रोड, विकास मार्ग और सलीमगढ़ बाईपास से जाने से बचें। जरूरत पड़ने पर इन सड़कों पर डायवर्जन या अस्थायी प्रतिबंध लागू किया जा सकता है। इसके अलावा सचिवालय रोड और वेलोड्रोम रोड पर भी किसी प्रकार के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
केंद्रीय दिल्ली में जाम की आशंका
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 11,000 अतिथि शामिल होंगे, जो लगभग 1,000 कारों और 300 बसों में पहुंचेंगे। ऐसे में दिल्ली के सेंट्रल इलाकों में भारी जाम की संभावना है। पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग, डायवर्जन और एंट्री नियमों को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले मार्गों की स्थिति जांच लें, ताकि जाम और डायवर्जन के कारण देर न हो। समारोह के चलते सुबह से दोपहर तक कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लगाए गए हैं।
वन्दे मातरम मां भारती की आराधना- PM मोदी
दिल्ली में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “आज, 7 नवंबर का दिन ऐतिहासिक है। हम वंदे मातरम् के सृजन के 150 वर्ष पूरे होने का भव्य उत्सव मना रहे हैं। यह आयोजन देश के करोड़ों लोगों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर मैं देश के हर नागरिक को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” प्रधानमंत्री के इस संबोधन के दौरान पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
1875 में हुई थी रचना
इतिहास के अनुसार, वंदे मातरम् की रचना वर्ष 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने अक्षय नवमी के दिन की थी। बाद में यह गीत उनके प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ का हिस्सा बना। यह गीत मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और गौरव का प्रतीक मानते हुए लिखा गया था और आज भी भारत की राष्ट्रीय भावना का प्रतीक माना जाता है।
सालभर चलेगा राष्ट्रव्यापी उत्सव
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यह आयोजन आज यानी 7 नवंबर से अगले साल 7 नवंबर तक चलेगा। यह उत्सव उस गीत की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित है जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और आज भी देशवासियों में एकता और गर्व की भावना जगाता है।
दिल्ली में होगा भव्य आयोजन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर सालभर चलने वाले उत्सव की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का भी जारी करेंगे।
More From
-
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications