PM मोदी ने ITAT कार्यालय का किया उद्घाटन, बोले- अब टैक्‍स रिफंड के लिए नहीं करना होगा इंतजार

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से आयकर अपीलीय न्‍यायधिकरण, कटक में आईटीएटी ऑफिस और आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि कटक बेंच आज अपने नए और आधुनिक परिसर में तब्‍दील हो रही है। इतनमें लंबे समय तक किराए की बिल्‍डिंग में काम करने के बाद अपने घर में जाने की खुशी कितनी होती है इसका अनुमान आप सभी के चेहरों को देखकर लगाया जा सकता है।

PM मोदी ने ITAT कार्यालय का किया उद्घाटन, बोले- अब टैक्‍स रिफंड के लिए नहीं करना होगा इंतजार

पीएम मोदी ने कहा कि कटक की ये बेंच अब ओडिशा ही नहीं बल्‍कि पूर्वी और उत्तरी पूर्वी भारत के लाखों करदाताओं को आधुनिक सुविधाएं देगी। पीएम मोदी ने कहा कि आज का टैक्सपेयर पूरी टैक्स व्यवस्था में बहुत बड़े बदलाव और पारदर्शिता का साक्षी बन रहा है। जब उसे रिफंड के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ता, कुछ ही सप्ताह में उसे रिफंड मिल जाता है, तो उसे पारदर्शिता का अनुभव होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि अब सरकार की सोच ये है कि जो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हो रहा है, उस पर पहले पूरी तरह विश्वास करो। इसी का नतीजा है कि आज देश में जो रिटर्न फाइल होते हैं, उनमें से 99.75 % बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिए जाते हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव है जो देश के टैक्स सिस्टम में आया है। उन्‍होंने कहा कि विकास की गति तेज करने के लिए, भारत को और ज्यादा इनवेस्टमेंट फ्रैंडली बनाने के लिए कॉरपोरेट टैक्स में ऐतिहासिक कटौती भी की गई है। देश में ही लाखों युवाओं को रोजगार देने वाली मौजूदा कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स को घटाया गया है।

13 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन

पांचवें आयुर्वेद दिवस के मौके पर 13 नवंबर को पीएम मोदी दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन करेंगे। ये उद्घाटन वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से होगा। पीएमओ की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक पीएम मोदी गुजरात के जामनगर में आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) का और राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) का उद्घाटन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+