UER-II Ring Road: दिल्ली-गुरुग्राम के लिए 75 किलोमीटर लंबी नई रिंग रोड, PM मोदी ने किया उद्घाटन
UER-II Ring Road: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लाखों लोगों के लिए अब ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होने जा रही है। रविवार, 17 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75.71 किलोमीटर लंबे रिंग रोड (Urban Extension Road-II) का उद्घाटन किया है।
यह नई सड़क न सिर्फ गुरुग्राम और दिल्ली के बीच सफर को आसान बनाएगी, बल्कि भारी वाहनों को शहर के बीच से हटाकर लोगों को राहत भी देगी। लंबे समय से इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए यह प्रोजेक्ट विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का नया दौर शुरू हो रहा है।

दो बड़े हाईवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो अहम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें दिल्ली हिस्से का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) शामिल है। इन प्रोजेक्ट्स के शुरू होने से दिल्ली और आसपास के इलाकों में यातायात सुगम होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi to shortly inaugurate two major National Highway projects, the Delhi section of the Dwarka Expressway and the Urban Extension Road-II (UER-II)
Union Minister Nitin Gadkari, Delhi CM Rekha Gupta and Haryana CM Nayab Singh Saini also… pic.twitter.com/cTu2YOtDxQ
— ANI (@ANI) August 17, 2025
इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (यूईआर-II) के उद्घाटन से पहले समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi recieves a grand welcome by supporters before the inauguration of two major National Highway projects-- the Delhi section of the Dwarka Expressway and the Urban Extension Road-II (UER-II).
(Source: DD News) pic.twitter.com/wrGIVaBbS5
— ANI (@ANI) August 17, 2025
UER-II का रूट और कनेक्टिविटी
- यह नया कॉरिडोर 54.21 किलोमीटर दिल्ली और 21.50 किलोमीटर हरियाणा में फैला है। इसकी शुरुआत NH-44 के अलीपुर से होती है और यह बवाना, रोहिणी, मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए NH-48 के महिपालपुर तक जाता है।
- यह एक्सप्रेसवे द्वारका एक्सप्रेसवे, वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ा है। इससे दिल्ली और आसपास के शहरों के बीच यात्रा समय घटेगा और भारी गाड़ियां शहर के बीच से होकर नहीं गुजरेंगी।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज रहेगा मौसम खराब, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
दिल्ली-गुरुग्राम यात्रियों के लिए बड़ा फायदा
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नया कॉरिडोर सीधा फायदा रोज़ाना सफर करने वालों को देगा। उनके मुताबिक, "UER-II गुरुग्राम और आउटर दिल्ली के बीच सफर का समय कम करेगा, NH-48 और सोहना रोड का दबाव घटाएगा। साथ ही IGI एयरपोर्ट और द्वारका जाने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी।"
सुरक्षा और मॉनिटरिंग सिस्टम
इस कॉरिडोर पर 190 कैमरे लगाए गए हैं और इसमें AI बेस्ड इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम भी है। अधिकारियों के अनुसार, यह सिस्टम ट्रायल पर है और दो हफ्ते में चालान जारी करना शुरू कर देगा।
लोगों की उम्मीदें और रियल एस्टेट पर असर
द्वारका एक्सप्रेसवे ग्रुप डेवलपमेंट अथॉरिटी से जुड़े सुनील सरीन ने कहा, "UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन यहां के लोगों के लिए ऐतिहासिक पल है। अब न सिर्फ यात्रा समय घटेगा बल्कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित सड़कें लोगों को मिलेंगी। इससे जीवन स्तर सुधरेगा और प्रॉपर्टी की कीमतें भी बढ़ेंगी।"
तेजी से बढ़ा हाउसिंग सेक्टर
डेटा के अनुसार, इस कॉरिडोर के आसपास पिछले दस सालों में करीब 45,000 नए मकान लॉन्च हुए हैं, जिनमें से 20,000 से ज्यादा तैयार हो चुके हैं। फिलहाल लग्जरी सेगमेंट में प्रॉपर्टी की कीमतें 15,000-17,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच चुकी हैं।
डेवलपर्स और इंडस्ट्री का नजरिया
रियल एस्टेट कंपनियों का मानना है कि द्वारका एक्सप्रेसवे और नजफगढ़ जैसे इलाके अब मिड और हाई-एंड हाउसिंग के बड़े केंद्र बनेंगे। वहीं लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेक्टर को भी फायदा होगा।
NCR के लिए नया विकास अध्याय
कई विशेषज्ञ मानते हैं कि यह प्रोजेक्ट NCR की ग्रोथ स्टोरी में नया अध्याय जोड़ने वाला है। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यह हाउसिंग, रिटेल और कमर्शियल सेक्टर को भी नई रफ्तार देगा।
ये भी पढ़ें: GST दरों में बंपर कटौती की तैयारी में मोदी सरकार! लग्जरी से लेकर डेली यूज सामान तक पर घटेगा टैक्स












Click it and Unblock the Notifications