Independence Day 2024: 11वीं बार ध्वजारोहण करेंगे PM मोदी, बनाएंगे नया रिकॉर्ड, 18 हजार लोगों को भेजा न्योता
Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इस उपलब्धि से वे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आगे निकल जाएंगे,जिन्होंने लगातार 10 बार ऐसा किया था। हालांकि, मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं जिन्होंने लगातार 17 बार झंडा फहराया था।
ज्ञात हो कि लाल किले पर झंडा फहराने का रिकॉर्ड भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम है। उन्होंने 1947 से 1963 तक लगातार तिरंगा फहराया। उनके बाद इंदिरा गांधी ने 16 बार झंडा फहराया, 1966 से 1976 तक लगातार पांच बार और फिर 1980 से 1984 तक लगातार पांच बार राष्ट्र को संबोधित किया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम भी लाल किले पर झंडा फहराने का उल्लेखनीय रिकॉर्ड है। उन्होंने 2004 से 2013 तक लगातार दस बार ऐसा किया। उनके कार्यकाल में इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन में लगातार भागीदारी देखी गई।इंदिरा गांधी का तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड नेहरू के बाद दूसरे नंबर पर है।
उन्होंने 1966-1976 और फिर 1980-1984 के अपने कार्यकाल के दौरान लगातार पांच बार तिरंगा फहराते हुए राष्ट्र को संबोधित किया।मिली जानकारी के मुताबिक इस साल "लाल किला" परिसर में आयोजित "स्वतंत्रता दिवस समारोह" में करीब 18,000 मेहमान शामिल होंगे। इनमें से 4,000 विशेष अतिथि महिलाओं, किसानों, युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों सहित विभिन्न वर्गों से आएंगे।
वहीं इस साल के समारोह में ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी एथलीटों को आमंत्रित किया गया है। इसमें पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीट भी शामिल हैं। उनकी उपस्थिति का मकसद अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित करना है। इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही भव्य होने वाला है, जिसमें भारत की विविधतापूर्ण आबादी को दर्शाते हुए बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में RSS के कारण हुआ आदिवासियों का अपमान? कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप
-
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?












Click it and Unblock the Notifications