पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी आज सऊदी अरब के दौरे पर होंगे रवाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन के दौरे पर सऊदी अरब रवाना हो रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी दोनों देशों के बीच ऊर्जा, वित्त और तमाम अहम सेक्टर के बीच संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। प्रधानमंत्री सऊदी अरब सऊदी के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के न्योते पर सऊदी अरब जा रहे हैं। सऊदी के प्रिंस इस दौरान अपने देश में रूपे कार्ड को लॉन्च करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी रियाद में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम के तीसरे सत्र में भी शिरकत करेंगे।

modi

प्रधानमंत्री आज रात को रियाद पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि सऊदी के कुछ मंत्री और अहम गणमान्य इस दौरान पीएम से मुलाकात करेंगे। पीएम इस दौरान एफआईआई के विस्तृत सत्र को भी मंगलवार संबोधित करेंगे। जिसके बाद मंगलवार रात को पीएम भारत रवाना हो जाएंगे। बता दें कि एफआईआई को दाओस इन डेजर्ट के नाम से भी जाना जाता है, जिसकी मेजबानी 2017 से रियाद करता आ रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य किंगडम को इस क्षेत्र में निवेश के हब के रूप में आगे बढ़ाना है।

पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान सऊदी के किंग से द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। इस दौरे के दौरान स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप काउंसिल पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही एक अलग डेलीगेशन स्तर की वार्ता सऊदी के किंग से होगी। गौरतलब है कि इस वर्ष दिसंबर के अंत में दोनों देशों की नौसेना साझा एक्सरसाइज करेंगी। पीएम मोदी की सऊदी अरब की यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब भारत ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया है और पाकिस्तान ने भारत के साथ तकरीबन सभी रिश्तों को खत्म कर दिया है। यही नहीं तल्ख रिश्तों के बीच पाकिस्तान ने पीएम मोदी की सऊदी अरब की यात्रा के लिए पीएम को एयरस्पेस देने से भी इनकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+