PM मोदी 27 सितंबर को प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के नेशनल रोलआउट की करेंगे घोषणा

PM मोदी 27 सितंबर को प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के नेशनल रोलआउट की करेंगे घोषणा

नई दिल्ली 23 सितंबर: कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) के नेशनल रोलआउट की घोषणा करेंगे। जिसका अब नाम बदलकर प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (पीएम-डीएचएम) कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रव्यापी रोलआउट की घोषणा करेंगे। इसके तहत लोगों को एक अद्वितीय डिजिटल स्वास्थ्य आईडी प्रदान की जाएगी, जिसमें व्यक्ति के सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड होंगे।

Narendra Modi

अधिकारियों ने बुधवार (22 सितंबर) को जानकारी दी कि पीएम-डीएचएम डेटा, सूचना और बुनियादी ढांचा सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला से किफायती और सुरक्षित तरीके से स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक पीएम-डीएचएम योजना के तहत लोगों को प्रदान की जाने वाली डिजिटल हेल्थ आईडी में नागरिकों का पूरा हेल्थ रिकॉर्ड होगा। हर शख्स के लिए के अलग से आईडी कार्ड बनाया जाएगा। जिसमें हर नागरिक का आधार और मोबाइल नंबर जैसे डिटेव होंगे।

अधिकारियों ने कहा है कि पीएम-डीएचएम योजना के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें तीन बुनियादी प्लेटफॉर्म- हेल्थ आईडी, डॉक्टर का पंजीकरण और स्वास्थ्य केंद्रों का रजिस्ट्रेशन भी चालू कर दिया गया है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ये कोई जरूरी नहीं है कि आधार कार्ड के बिना यूनिक आईडी नहीं बनाई जा सकती। नागरिकों की यूनिक आईडी कार्ड सिर्फ मोबाइल फोन नंबर के इस्तेमाल से भी बनाई जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+