तुर्की और सीरिया में भारतीय दल के प्रयासों को पूरी दुनिया ने सराहा- NPDRR के तीसरे सत्र में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने विनाशकारी भूकंप के बाद भारतीय आपदा प्रबंधन टीम के तुर्की और सीरिया में किए गए कार्यों की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि पूरी दुनिया में भारतीय दलों के प्रयासों को सराहा जा रहा है।

pm-modi-the-whole-world-appreciated-the-efforts-of-the-indian-team-in-turkey-and-syria

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हाल ही में तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के बाद भारतीय दल के आपदा प्रबंधन के प्रयासों को पूरी दुनिया ने सराहा है, जो कि देश के लिए गौरव की बात है। पीएम मोदी ने नई दिल्ली में नेशनल प्लेटफॉर्म फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (NPDRR) के तीसरे सत्र के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही है। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि राहत और बचाव से जुड़े मानवीय संसाधनों और तकनीकी क्षमता को हमने जिस तरह से बढ़ाया है, उससे देश में भी अनेक जीवन बचाने में मदद मिली है।

pm-modi-the-whole-world-appreciated-the-efforts-of-the-indian-team-in-turkey-and-syria

भारतीय दल के प्रयासों को पूरी दुनिया ने सराहा-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक NPDRR के तीसरे सत्र का थीम 'बिल्डिंग लोकल रिजिलीअंस इन अ चेंजिंग क्लाइमेट' है। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के विजेताओं को भी सम्मानित किया है। पीएम मोदी ने कहा, 'हाल में तुर्की और सीरिया में भारतीय दल के प्रयासों को पूरी दुनिया ने सराहा है। ये हम सभी के लिए गौरव का विषय है।' उन्होंने कहा, 'राहत और बचाव से जुड़े मानव संसाधन और तकनीकी क्षमता को भारत ने जिस तरह बढ़ाया है, उससे देशभर में भी अलग-अलग आपदा के समय बहुत सारे लोगों के जीवन बचाने में मदद मिली है।'

pm-modi-the-whole-world-appreciated-the-efforts-of-the-indian-team-in-turkey-and-syria

Recommended Video

    Turkey Syria Earthquake में मदद कर लौटे NDRF को कैसे मिली शाबाशी ? | PM Modi | वनइंडिया हिंदी

    'आज दुनिया भर में आपदाओं के समय तेजी से रेस्पॉन्ड करता है भारत'
    प्रधानमंत्री ने कहा है कि 'भारत में आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्था हमेशा लोकल रही है, समाधान भी लोकल रहे हैं और रणनीति भी लोकल रही है।' वो बोले कि 'भारत आज दुनिया भर में आने वाली आपदाओं को लेकर तेजी से रेस्पॉन्ड करने कोशिश करता है और रिजिलीअंस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी पहल करता है।'

    pm-modi-the-whole-world-appreciated-the-efforts-of-the-indian-team-in-turkey-and-syria

    'आपदा प्रबंधन में रिफॉर्म्स की बहुत जरूरत'
    पीएम मोदी के मुताबिक, 'डिजास्टर मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए रिकॉग्निशन और रिफॉर्म्स बहुत जरूरी है।....रिकॉग्निशन का मतलब ये समझना है कि आपदा की आशंका कहां है और भविष्य में कैसे घटित हो सकती है?...रिफॉर्म्स का मतलब है कि हम ऐसा सिस्टम विकसित करें जिससे आपदा की आशंका कम हो जाए।'

    गृहमंत्री ने की एनडीएमए और एनडीआरएफ के कार्यों की तारीफ
    उधर इसी कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा कि 'तुर्की में विनाशकारी भूकंप के बाद ऑपरेशन दोस्ती के तहत हमारी एनडीएमए और एनडीआरएफ के कार्य को पूरी दुनिया में सराहना मिली है।'

    गृहमंत्री ने कहा कि, 'हम जानते हैं कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आपदा-प्रभावित देशों में से एक है। 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आपदा की आशंका वाले हैं। हमारी 50% से अधिक जनसंख्या भूकंप, बाढ़, चक्रवात, सूखा और सुनामी के कारण प्रभावित हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+