Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तमिलनाडु पहुंचे पीएम मोदी ने साधा स्टालिन पर निशाना, भाषा विवाद के बीच कसा इस अंदाज में तंज

PM Modi takes a dig at Stalin: रामनवमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु को कई बड़ी सौगातें दीं। इस खास दिन पर जहां अयोध्या में भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक हुआ, वहीं रामेश्वरम में विकास की नई रेखाएं खींची गईं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ₹8300 करोड़ की रेल और सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण कर दक्षिण भारत को एक और मजबूत कनेक्टिविटी का तोहफा दिया। इनमें एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज, पंबन ब्रिज भी शामिल है, जो आधुनिक भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है।

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन किए और वहां मौजूद लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। भाषण के दौरान उन्होंने तमिल भाषा, विरासत और संस्कृति पर विशेष जोर दिया, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर भाषा को लेकर तंज कसना भी नहीं भूले।
ये भी पढ़ें: 'पंबन ब्रिज से जीवन होगा आसान', रामेश्वरम में उद्घाटन कार्यक्रम में PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

भाषा विवाद पर सीधा तंज

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भाषा विवाद को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राज्य के नेताओं को तमिल पर गर्व होता है, लेकिन वे अपने पत्रों पर तमिल में हस्ताक्षर नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर वाकई गर्व है तो तमिल में हस्ताक्षर किए जाने चाहिए।

पंबन ब्रिज: भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज

रामेश्वरम में पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। यह एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज है, जो समुद्र के ऊपर बना है। इसकी खासियत यह है कि जब जहाज इस पुल के नीचे से गुजरते हैं, तो इसका हिस्सा ऊपर उठाया जा सकता है। इससे समुद्री यातायात और रेलवे ट्रैफिक दोनों को बेहतर सुविधा मिलती है।

8300 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में ₹8300 करोड़ की सड़क और रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से न केवल राज्य में यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि अब हजारों साल पुराना नगर रामेश्वरम 21वीं सदी की इंजीनियरिंग से जुड़ चुका है।

रामनवमी के अवसर पर किया विशेष संबोधन

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज रामनवमी के पावन पर्व पर रामनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला। अयोध्या में भी आज रामलला का सूर्य तिलक हुआ। भगवान श्रीराम का जीवन और उनका शासन आज भी हमें सुशासन की प्रेरणा देता है। मुझे खुशी है कि ऐसे खास दिन पर तमिलनाडु में विकास परियोजनाओं को समर्पित करने का अवसर मिला।"

पिछले 10 वर्षों में तेज विकास

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में भारत की इकोनॉमी का आकार दोगुना हो गया है। इसका एक बड़ा कारण है देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण। उन्होंने बताया कि पिछले दशक में रेलवे, सड़क, एयरपोर्ट, पोर्ट, बिजली और गैस पाइपलाइन जैसी परियोजनाओं पर बजट लगभग 6 गुना तक बढ़ाया गया है।

देशभर में बन रहे मेगा प्रोजेक्ट्स का जिक्र

पीएम मोदी ने देश में बन रहे अन्य मेगा प्रोजेक्ट्स का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज, मुंबई में अटल सेतु, असम का बोगीबील ब्रिज - ये सभी आधुनिक भारत की प्रगति और इंजीनियरों की क्षमता का प्रमाण हैं।

तमिलनाडु को केंद्र से मिला अधिक फंड: मोदी

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जब राज्य में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार थी, तब भी केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को पहले से तीन गुना ज्यादा फंड दिया। इससे राज्य की आर्थिक प्रगति रुकने नहीं दी गई। आज तमिलनाडु औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य बन गया है।
ये भी पढ़ें: PM Modi Rameshwaram: रामेश्वरम पहुंचे पीएम मोदी ने राम सेतु का किया दर्शन, इसे दुर्लभ संयोग बताया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+