'पंबन ब्रिज से जीवन होगा आसान', रामेश्वरम में उद्घाटन कार्यक्रम में PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

Rameswaram News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार 06 अप्रैल को तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'पंबन ब्रिज' से लोगों का जीवन आसान होगा। साथ ही कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर लिया है।

रामेश्वरम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत रामनवमी की बधाई देने के साथ की। पीएम मोदी ने कहा कि आज रामनवमी का पावन पर्व है, अब से कुछ समय पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है।

Narendra Modi

भगवान श्री राम का जीवन, उनके राज से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है। इस दौरान पीएम ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज मैं रामनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना कर सका। इस विशेष दिन पर मुझे 8,300 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को सौंपने का अवसर मिला।

ये रेल और सड़क परियोजनाएं तमिलनाडु में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। मैं इन परियोजनाओं के लिए तमिलनाडु के अपने भाई-बहनों को बधाई देता हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रामेश्वरम के लिए नया पंबन ब्रिज प्रौद्योगिकी और परंपराओं को एक साथ लाता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर लिया है।

इतनी तेज़ वृद्धि का एक बड़ा कारण हमारा बेहतरीन आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। पिछले 10 वर्षों में हमने रेलवे, सड़क, एयरपोर्ट, बंदरगाह, बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट को लगभग 6 गुना बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि देश में मेगा प्रोजेक्ट्स पर बहुत तेज गति से काम हो रहा है।

अगर आप उत्तर में देखेंगे तो दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज में से एक चेनाब ब्रिज जम्मू-कश्मीर में बनाया गया है। अगर आप पश्चिम में जाएंगे तो देश का सबसे लंबा समुद्री पुल, अटल सेतु, मुंबई में बनाया गया है। अगर आप पूर्व में जाएंगे तो आपको असम में बोगीबील ब्रिज दिखेगा और अगर आप दक्षिण में आएंगे तो दुनिया के कुछ वर्टिकल लिफ्ट ब्रिजों में से एक पंबन ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है।

ये भी पढ़ें: Pamban Bridge: PM मोदी ने पंबन ब्रिज राष्ट्र को किया समर्पित, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी रहे मौजूद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+