बिप्लब के विवादित बायनों से नाराज हुए PM मोदी और अमित शाह, किया तलब

नई दिल्ली। त्रिपुरा के नए सीएम बिप्लब देब अपने बयानों को लेकर लगातार मीडिया के निशाने पर बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवादास्पद बयानों के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिप्लब देब को 2 मई को दिल्ली में प्रधानमंत्री और अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के लिए बुलाया गया है।वे पहले महाभारत के समय में इंटरनेट की बात और फिर सिविल इंजीनियर्स को अजीबो-गरीब सलाह दे चुके हैं। फिर डायना हेडन पर दिए विवादास्पद बयान के बाद काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

biplab
बीजेपी नेता ने कहा, पार्टी के वरिष्ठ नेता देब के बयानों से पैदा हुए विवाद से नाराज हैं। देब कुछ भी बोलते जा रहे हैं। मोदी उनसे बात करेंगे। आपको बता दें कि इसी साल बीजेपी ने त्रिपुरा में सीपीएम के 25 साल पुराने शासन का अंत कर सरकार बनाई थी। जिसके बाद बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

बिल्पब के विवादित बयान-

1- महाभारत काल में भी इंटरनेट और सैटेलाइट की सुविधा उपलब्ध थी। अन्यथा कैसे संजय धृतराष्ट्र को महाभारत का आंखों देखा हाल सुना सकते थे। इससे साबित होता है कि उस वक्त भी इंटरनेट और सैटेलाइट की सुविधा थी।

2- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा कि आज महिलाएं खूबसूरती के लिए ब्यूटी पार्लर पर निर्भर हैं, जबकि भारतीय महिलायें ऐसा नहीं करती थी। उन्होंने कहा '1997 में मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं डायना हेडन इस काबिल नहीं थीं, क्या आपको लगता है, वो इस ख़िताब के काबिल थीं?' बिप्लव देव ने कहा कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजक अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग माफिया पहले लड़कियों को भर्ती करते हैं और इसके बाद उनको रैंप पर चलवाते हैं। यहां पहले से तय कर लिया जाता है कि किसको अवॉर्ड देना है।

3- बिप्लब देब ने कहा था कि, 'मकैनिकल इंजिनियरिंग करने के बाद सिविल सर्विसेज में नहीं जाना चाहिए।' उनका कहना था, 'बल्कि मकैनिकल के बजाय सिविल इंजिनियर्स को सिविल सर्विसेज जॉइन करनी चाहिए क्योंकि उनके पास प्रबंधन निर्माण और समाज से जुड़ी ज्यादा जानकारी और अनुभव होता है।'

4-एक कार्यक्रम में सीएम देब ने कहा कि, 'युवा कई सालों से सरकारी नौकरी के पीछे पड़े रहते हैं। वह अपनी जिंदगी का अहम समय यहां-वहां दौड़कर सरकारी नौकरी की तलाश में बर्बाद करते हैं, लेकिन अगर यही युवा सरकारी नौकरी तलाश करने की बजाय पान की दुकान लगा लें या गाय ही पाल लें, तो उसके बैंक खाते में अबतक 5 से 10 लाख रुपये जमा हो जाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+