PM मोदी ने गूगल के CEO से की बात, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण विस्तार पर जोर, सुंदर पिचाई ने पीएम को कहा थैंक्स
PM Modi Iinteracted With Google CEO Sundar Pichai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर रात गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी और सुंदर पिचाई ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम के विस्तार पर चर्चा की। साथ ही सुंदर पिचाई ने गूगल की योजना पर चर्चा की। पीएम मोदी ने भारत में क्रोमबुक के निर्माण के लिए एचपी के साथ गूगल की साझेदारी की सराहना की।
पीएम मोदी और सुंदर पिचाई की वर्चुअल बातचीत के बाद गूगल के सीईओ ने ट्वीट कर कहा कि आज की शानदार मीटिंग के लिए धन्यवाद। भारत के प्रति गूगल की चल रही प्रतिबद्धता और हम कैसे अपने परिचालन का विस्तार कर रहे हैं, एआई का लाभ उठा रहे हैं और अपनी साझेदारी बढ़ा रहे हैं, इस पर हमारी शानदार चर्चा हुई।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में क्रोमबुक के निर्माण के लिए एचपी के साथ गूगल की साझेदारी की सराहना की। प्रधानमंत्री ने गूगल की 100 भाषाओं की पहल को स्वीकार किया। भारतीय भाषाओं में AI उपकरण उपलब्ध कराने के प्रयासों को भी प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, उन्होंने गूगल को सुशासन के लिए AI टूल पर काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की गूगल की योजना का स्वागत किया। सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री को GPay और UPI का लाभ उठाकर भारत में वित्तीय समावेशन में सुधार करने की गूगल की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने भारत के विकास पथ में योगदान देने के लिए गूगल की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने गूगल को AI शिखर सम्मेलन पर आगामी वैश्विक साझेदारी में योगदान देने के लिए भी आमंत्रित किया। जिसकी मेजबानी भारत दिसंबर 2023 में नई दिल्ली में करेगा।
यह भी पढ़ें- 'PM मोदी को मणिपुर से ज्यादा इजराइल में दिलचस्पी', राहुल गांधी ने मिजोरम में साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications