'PM मोदी को मणिपुर से ज्यादा इजराइल में दिलचस्पी', राहुल गांधी ने मिजोरम में साधा निशाना
Congress MP Rahul Gandhi in Mizoram: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार (16 अक्टूबर) को मिजोरम के आइजोल में हैं। मिजोरम में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें मणिपुर में जारी हिंसा से ज्यादा इजरायल-हमास युद्ध में दिलचस्पी है।
चुनावी राज्य मिजोरम में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, "यह मेरे लिए आश्चर्यजनक है कि प्रधानमंत्री और भारत सरकार को इजराइल में क्या हो रहा है, इसमें इतनी दिलचस्पी है, लेकिन मणिपुर में क्या हो रहा है, इसमें बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है।"

'GST किसानों को बर्बाद करने के लिए बनाया गया'
आइजोल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'जीएसटी छोटे और मिडिल क्लास परिवार को बर्बाद करने के लिए बनाया गया है। यह भारत के किसानों को कमजोर करने के लिए बनाया गया है। आप सभी जानते हैं कि नोटबंदी का क्या हुआ... यह हमारे प्रधानमंत्री द्वारा सोचा गया एक हास्यास्पद विचार था।'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, 'अर्थव्यवस्था अभी भी ठीक नहीं हुई है। अगर आप भारत की अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री की रणनीति को समझना चाहते हैं, तो इसे एक शब्द 'अडानी' में संक्षेपित किया जा सकता है। सब कुछ एक व्यवसायी की मदद के लिए बनाया गया है।'
'मैं 16 साल का था, जब पहली बार मिजोरम पिता के साथ आया था...'
आइजोल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, 'मैं 16 साल का था जब मैं 1986 में अपने पिता के साथ यहां आया था। मिजोरम के लोग सौम्य, दयालु और स्नेही हैं। समुदाय की मजबूत भावना वाले लोग हैं। एक दूसरे का सम्मान करने वाले लोग और अलग-अलग विचारों वाले लोग भी हैं। यह बहुत गर्व की बात है! आपमें परोपकार की भावना है। 21वीं सदी में ये शक्तिशाली मूल्य हैं।'
चुनाव को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने कहा कि, यहां चुनाव होने जा रहे हैं और मैं चाहूंगा कि आप इस पर विचार करें कि राज्य सरकार ने 5 सालों में क्या किया है। आने वाली पीढ़ियों में नशीली दवाएं तेजी से फैल रही हैं। जब भाजपा आपकी संस्कृति, आपके धर्म, आपकी परंपराओं पर हमला करती है तो एमएनएफ (MNF) पार्टी उनका समर्थन करती है।"
राहुल गांधी ने कहा, 'कुछ महीने पहले मैं मणिपुर गया था। मणिपुर के विचार को भाजपा ने नष्ट कर दिया है। अब वह एक राज्य नहीं बल्कि दो राज्य हैं। लोगों की हत्याएं की गई हैं, महिलाओं से छेड़छाड़ की गई और बच्चों की हत्या कर दी गई लेकिन प्रधानमंत्री को वहां यात्रा करना महत्वपूर्ण नहीं लगा...।'
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications