पीएम मोदी ने राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश, चंद्रबाबू नायडू से की खास अपील, लोगों से किए चार अनुरोध

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के तमाम राजनीतिक दलों, दिग्गज नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, फिल्म कलाकार, गायक, कलाकार से अपील की है कि वह मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अपना योगदान दें। पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय है। पीएम ने चुनाव के मद्देनजर कहा कि लोतंत्र में मेरी आप लोगों से चार मुख्य अपील हैं। पीएम ने एक ब्लॉग लिखकर लिखा है कि मताधिकार का प्रयोग कर हम देश के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में अपना योगदान देते हैं।

लोकतंत्र को मजबूत करें

लोकतंत्र को मजबूत करें

हमारा वोट देश की विकास यात्रा में हमारी भागीदारी का संकल्प है। मताधिकार का प्रयोग कर हम देश के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में अपना योगदान देते हैं। आइए, एक ऐसा वातावरण बनाते हैं, जहां वोटर कार्ड पाना और वोट देना गर्व की बात हो, सब लोग इसको लेकर उत्साहित हों। विशेषकर पहली बार वोट डालने वालों के लिए तो यह लोकतंत्र का उत्सव ही बन जाए। माहौल ऐसा बने कि वोट नहीं कर पाने पर व्यक्ति को पश्चाताप हो। फिर कभी देश में कुछ भी गलत दिखे तो व्यक्ति अपने आप को उसके लिए जिम्मेदार माने और सोचे कि यदि मैं उस दिन वोट करने गया होता तो ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पैदा नहीं होती और देश मुसीबत नहीं झेलता। हमें अपने जीवन में ऐसा पछतावा न करना पड़े, इसके लिए वोट अवश्य दें।

विरोधियों से भी की अपील

विरोधियों से भी की अपील

पीएम मोदी ने राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार, मायावती, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, एमके स्टालिन, नवीन पटनायक, राम विलास पासवान, नीतीश कुमार, एचडी कुमारस्वामी, चंद्रबाबू नायडू, वाईएसआर रेड्डी, हरशिमरत बादल, चिराग पासवान, आदित्य ठाकरे, से अपील की है कि वह मतदान को बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

सिने जगत के लोगों से अपील

सिने जगत के लोगों से अपील

इसके अलावा पीएम ने सिनेमा जगत के लोगों को भी मतदान फीसदी में बढ़ोतरी के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए आगे आने की अपील की है। पीएम ने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, आलिया भट्ट, वरुण धवन, मोहनलाल, नागार्जुन, रणवीर सिंह, विकी कौशल, लता मंगेशकर, एआर रहमान, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, मनोज वाजपेयी, शंकर महादेवन, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, सलमानखान से अपील की है कि वह मतदान को बढ़ाने के लिए आगे आएं।

खेल जगत के लोगों से अपील

खेल जगत के लोगों से अपील

इसके साथ ही पीएम मोदी ने सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, गीता फोगाट, बबित फोगाट, रितु फोगाट, विनेश फोगाट से भी अपील की है वह मतदान फीसदी को बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इसके अलावा पीएम ने तमाम मीडिया संस्थानों, पत्रकारों, कैबिनेट के अपने साथियों से भी अपील की है कि वह चुनाव के दौराम लोकतंत्र को मजबूत करें और मतदान फीसदी बढ़ाने में अपना योगदान दें।

पीएम के चार अनुरोध

पीएम के चार अनुरोध

पीएम मोदी ने लोगों से चार अनुरोध किए हैं। पीएम ने पहली अपील की है कि आप आज ही वोटर कार्ड के लिए रजिस्टर करें। दूसरा अपने नाम की जांच मतदाता सूची में अच्छे से कर लें, तीसरा मतदान को ध्यान रखत हुए अपने कार्यक्रम को सोच समझकर तय करें और चौथा दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करें। पीएम ने लिखा है कि आप अपने परिवार के सदस्यों और साथियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। जरूरत पड़े तो मतदान के दिन वोट देने के लिए उन्हें साथ लेकर जाएं। अधिक से अधिक मतदान का मतलब है, एक मजबूत लोकतंत्र और एक मजबूत लोकतंत्र से ही विकसित भारत बनेगा। हमने देश में पिछले कुछ चुनावों में रिकॉर्ड मतदान देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+