मन की बात में पीएम बोले गुड लक टीम इंडिया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो पर मन की बात के जरिए सफाई अभियान पर मीडिया के सहयोग की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने मीडिया का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मीडिया के सहयोग से देश को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री भारत दक्षिण अफ्रीका सीरीज पर बोलते हुए कहा कि सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं, ऐसे में आज का मैच काफी अहम है, मैं टीम इंडिया को अपनी शुभकामनाये देता हूं।
प्रधानमंत्री ने मन की बात के जरिए लोगों से अंगदान के लिए भी आगे आने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि अंगदान करने के दौरान जो कानूनी अड़चने आती हैं उसे वह जल्द दूर करेंगे।
पीएम ने आदर्श ग्राम योजना की तारीफ करते हुए कहा किइस योजना में सांसदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और वह पूरे मन से इस काम में जुटे हुए हैं।
इस बार दीवाली के मौके पर प्रधानमंत्री लंदन के दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीवाली के दूसरे दिन वह लंदन के दौरे पर जायेंगे और यहां वह बाबा साहब के भवना का उद्घाटन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications