अपने ही सांसद पर भड़के पीएम मोदी, संसदीय समिति से निकालने का दिया आदेश
बेंगलुरू। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तंबाकू पदार्थों के पैकेट पर चेतावनी को 60 फीसदी से बड़ा रखने के सख्त निर्देश दिये हैं। यही नहीं पीएम ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को सख्त निर्देश दिए हैं कि तंबाकू के पदार्थों से होने वाले नुकसान को लोगों में जागरुकता पहुंचायी जाए।

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री ने संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू से इस बाबत बात की है। साथ ही उन सांसदों को समिति से बाहर का रास्ता दिखाने को कहा है जिनके रहने से हितों के टकराव की संभावना है।
प्रधानमंत्री ने संसदीय कमेटी से उन सदस्यों को भी दूर रखने के सख्त निर्देश दिये हैं जो खुद तंबाकू पदार्थो के व्यापार से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है भाजपा के सांसद श्याम चरण गुप्ता ने कहा था कि तंबाकू पदार्थों के इस्तेमाल से कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
चरण ने कहा कि मैं आपको इसके कई सबूत पेश कर सकता हूं जिससे यह साबित होता है कि तंबाकू के प्रयोग से कोई इस्तेमाल से कोई नुकसान नहीं होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां तंबाकू के धंधे से जुटे लाखों लोगों के खिलाफ षड़यंत्र कर रही हैं।
चरण गुप्ता इलाहाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। यही नहीं वह तंबाकू से जुड़ी संसदीय कमेटी के भी सदस्य हैं। गुप्ता के इस बयान के बाद सभी दलों के नेताओं ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। साथ ही मोदी पर तंबाकू निर्माता कंपनियों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications