कार्तिक आर्यन का Video शेयर कर पीएम मोदी बोले, अब होगा 'कोरोना का पंचनामा'
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से इस समय पूरा देश त्राहि माम कर रहा है वहीं, दूसरी ओर केंद्र और राज्य सरकारें इस महामारी से निपटने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई कर रही हैं। कोरोना से भारत में अब तक 271 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 4 लोगों की जान भी जा चुकी है। इस सप्ताह मामलों में तेजी देखते हुए लोग दहशत में हैं और खुद पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। कोरोना वायरस की चपेट में अब आम लोग ही नहीं बल्कि राजनेता और बॉलीवुड के सितारे भी आ रहे हैं।
Recommended Video

पीएम मोदी ने शेयर किया कार्तिक का वीडियो
शनिवार को बॉलीवुड की सिंगर कनिका कपूर के संक्रमित होने की रिपोर्ट ने कई बड़ी हस्तियों का चौंका दिया। उनके साथ पार्टी में शामिल देश के बड़े राजनेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। एक तरफ जहां कनिका के संक्रमित होने से हंगामा मच गया है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के ही एक और सितारे हैं जो इस महामारी से बचाव का तरीका बता रहे हैं। खुद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उस एक्टर का वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो ने दिया ये मैसेज
फिल्म प्यार का पंचनामा तो आपमें से कई लोगों ने देखी ही होगी, उस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन का 'प्रॉब्लम' वाला डायलॉग दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था जिसके बाद वह रातों-रात स्टार बन गए थे। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर ऐसा ही डायलॉग मारा है जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आकर्षित कर लिया है। दरअसल, देशवासियों में कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो बनाया।

कार्तिक आर्यन की वीडियो देख पीएम मोदी भी हुए...
अपने इस वीडियो में कार्तिक आर्यन लोगों को 'प्रॉब्लम' वाले डायलॉग में ही कोरोना वायरस के लिए जागरुक कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कार्तिक के वीडियो पर जब पीएम मोदी की नजर पड़ी तो वह भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक न सके। पीएम ने अपने ट्विटर पर एक्टर का वीडियो भी शेयर किया है।

पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, 'कोरोना का पंचनामा'
वीडियो के साथ पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, 'इस युवा अभिनेता के पास कुछ कहने को है ये समय 'ज्यादा सावधान' रहने और 'कोरोना का पंचनामा' करने का है।' फिर क्या था पीएम मोदी के इस ट्वीट से कार्तिक आर्यन की तारीफ करने वालों की लाइन लग गई। बता दें कि कार्तिक आर्यन के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है वहीं, 1 लाख 54 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं। इस वीडियो को 47 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर भी किया है।
The young actors have something to say..
Its time to be 'Zyada Savdhan' and do 'Corona ka Punchnama'! #IndiaFightsCorona https://t.co/drEZc4ySZMhttps://t.co/KbQaDg7a5Nhttps://t.co/1RjvF70jJlhttps://t.co/nwIES94SDD
— Narendra Modi (@narendramodi) March 20, 2020
सरकार को मिला बॉलीवुड का साथ
मालूम हो कि कोरोना वायरस के अब तक सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आई है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है जिस वजह से राज्य सरकार ने 4 शहरों को बंद कर दिया है और जागरुकता फैला रही है। उद्धव सरकार को अब बॉलीवुड का भी साथ मिल गया है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन सहित कई बड़े-बड़े सितारों ने कोरोना वायरस को लेकर देश और दुनिया को मैसेज दिया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: निगरानी में रखे गए शख्स ने तोड़ा नियम, केरल में पहला मामला दर्ज
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications