दस दिन के विदेशी दौरे पर पीएम मोदी की कड़ी परीक्षा
प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी अपने दस दिवसीय विदेशी दौरे के लिए सोमवार को म्यामार रवाना हो गये। इस दौरान प्रधानमंत्री म्यामार सहिता आस्ट्रेलिया और फिजी का भी दौरा करेंगे। इस दौरे में प्रधानमंत्री कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ तकरीबन 24 द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूटनीतिक स्तर पर यह सबसे बड़ी परीक्षा होने वाली है। यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी विश्व भर के नेताओं से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक साथ बात करेंगे।

प्रधानमंत्री इस दौरे पर चीन के प्रधानमंत्री ली कचियांग, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून, फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रैंकस होलांडे, जर्मनी की चांसलर एंजेला मॉर्केल सहित स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फिजी, म्यामार, के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरे पर आसियान और जी20 समिट में भी शामिल होंगे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रधानमंत्री कई आपसी समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। जिनमें नशामुक्ति, सामाजिक सुरक्षा, संस्कृति, दोनों देशों में सजा काट रहे कैदियों और टूरिज्म से जुड़े अहम मामले शामिल हो सकते हैं। म्यामार रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने इस दौरे पर वह एशिया, अफ्रीका, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका और पैसिफिक रीजन के 40 नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास और विश्व में शांति का माहौल बनाना उनकी प्रमुखता में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications