'भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र देश को सशक्त बना रहा है, जब इरादे सही हो तो...', PM मोदी ने स्पेस सेक्टर पर क्या कहा
PM Modi Independence Day 2024 Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 15 अगस्त को कहा कि अतीत की बंदिशों से मुक्त होने के बाद भारत को एक मजबूत देश बनाने में एक "जीवंत" अंतरिक्ष क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लाल किले से 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार अंतरिक्ष क्षेत्र को मजबूत कर रही है, इसके तहत सैकड़ों स्टार्ट-अप को शुरू किया गया है।
पीएम मोदी ने कहा, ''भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को बांध कर रखा गया था, लेकिन हमने अंतरिक्ष क्षेत्र को सभी के लिए पूरी तरह खोल दिया है। सैकड़ों स्टार्ट अप्स वाइबरेंट स्पेस बनाने के लिए तैयार हैं और इससे शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। निजी उपग्रहों का प्रक्षेपण हो रहा है।''

PM मोदी ने कहा- हम सैटेलाइट और रॉकेट लॉन्च कर रहे हैं, ये गर्व की बात है
पीएम मोदी ने कहा, ''आज निजी सैटेलाइट और निजी रॉकेट लॉन्च किए जा रहे हैं। यह गर्व की बात है। जब इरादे सही होते हैं, तो हमें वांछित परिणाम मिलते हैं। अंतरिक्ष क्षेत्र में सैकड़ों स्टार्ट-अप सामने आए हैं। यह भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम दूरदर्शी सोच के साथ इसे मजबूत कर रहे हैं।''
पीएम मोदी ने चंद्रयान की सफलता पर प्रकाश डाला, जिसने छात्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुचि जगाई है। पीएम मोदी ने शैक्षणिक संस्थानों से इसको बढ़ावा देने की भी बात कही है।
PM मोदी ने विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने की अपील की
पीएम मोदी ने कहा, "सरकार का विश्वविद्यालयों में शोध को मजबूत करने के लिए एनआरएफ के माध्यम से एक स्थायी तंत्र है।''
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि युवाओं के विचारों को वास्तविकता में बदलने में मदद करने के लिए अनुसंधान और नवाचार के लिए 1 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह वित्तीय प्रतिबद्धता नवाचार और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सरकार की समर्पण को रेखांकित करती है।












Click it and Unblock the Notifications