नमो ऐप का यूज नहीं करते पार्टी सांसद, ना मेरे गुड मॉर्निंग एसएमएस का करते हैं रिप्लाई: पीएम मोदी

ना नमो एप का यूज नहीं करते, ना मेरे एसएमएस का रिप्लाई करते पार्टी सांसद: पीएम मोदी

नई दिल्ली। भाजपा की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पार्टी के सांसदों का रवैया अच्छा नहीं है। अपने सांसदों के रवैये से नाराज हैं। गुरुवार को संसद में तीन तलाक बिल पेश होने से पहले भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत सभी बीजेपी सांसदों ने भाग लिया। इसी मीटिंग में पीएम ने सांसदों के रवैये पर सवाल उठाए। पीएम ने कहा कि पार्टी के सांसद ही नरेंद्र मोदी ऐप को कई-कई दिनों तक नहीं देखते और ना ही मेरे एसएमएस का रिप्लाई करते हैं।

मेरी गुड मॉर्निंग का जवाब तक नहीं दे रहे एमपी

मेरी गुड मॉर्निंग का जवाब तक नहीं दे रहे एमपी

बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह कई बार सुबह के वक्त सांसदों को गुड मॉर्निंग का एसएमएस करते हैं लेकिन कुछ सांसदों को छोड़ कोई भी इसका रिप्लाई नहीं करता है। पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि आप लोग नरेंद्र मोदी ऐप को देखा करें और उसका इस्तेमाल किया करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के ज्यादातर सांसद ऐप को नहीं देख रहे हैं।

 मोदी पहले भी उठा चुके सांसदों के रवैये पर सवाल

मोदी पहले भी उठा चुके सांसदों के रवैये पर सवाल

पीएम मोदी पहले भी पार्टी सांसदों के रवैये को लेकर सवाल उठा चुके हैं। इसी साल अगस्त में संसदीय दल की बैठक के दौरान उन्होंने सांसदों को डांटते हुए कहा था कि आप कुछ भी नहीं हैं, मैं भी कुछ नहीं हूं जो है बीजेपी एक पार्टी है। मौज मस्ती छोड़ पार्टी के लिए काम करिए।

भाजपा ने जारी किया था सांसदों को व्हिप

भाजपा ने जारी किया था सांसदों को व्हिप

भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा में त्वरित तीन तलाक का बिल पारित कराने के लिए अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया था। पार्टी ने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा था। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को संसद में तीन तलाक पर बिल पेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+