'फैसला अंग्रेजों का था, लेकिन पैसा और पसीना मेरे देशवासियों का लगा', पुरानी संसद में बोले पीएम मोदी

PM Modi address today: संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। विशेष सत्र की कार्यवाही संसद के पुराने भवन में शुरू हुई और मंगलवार से नए भवन में आगे की कार्यवाही चलेगी।

इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हम संसद के नए भवन में जाएंगे, लेकिन पुराना भवन भी हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

pm modi address today

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'आज हम इस ऐतिहासिक भवन को अलविदा कह रहे हैं। आजादी से पहले, ये भवन इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल के लिए था और आजादी के बाद इस भवन को भारतीय संसद के रूप में पहचान मिली। ये सच है कि इस भवन के निर्माण का फैसला विदेशी शासकों ने लिया, लेकिन हम इस बात को भी नहीं भूल सकते और गर्व के साथ कहते हैं कि इसके निर्माण में जो पसीना लगा, जो मेहनत लगी, जो पैसा लगा, वो मेरे देशवासियों का था।'

'जब मैं इस भवन में पहली बार आया...'
पीएम मोदी ने अपने भाषण में उस दिन को भी याद किया, जब वो पहली बार संसद भवन में आए थे। पीएम मोदी ने कहा, 'एक सांसद के तौर पर जब मैं इस भवन में पहली बार आया, तो मैंने सर झुकाकर, लोकतंत्र के इस मंदिर का सम्मान किया। मेरे लिए वो पल बहुत भावुक थे। मैंने कभी सोचा नहीं था कि गरीब परिवार से आने वाला एक बच्चा, जो रेलवे प्लेटफॉर्म पर रहता था, वो कभी संसद में जाएगा। मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि मुझे देशवासियाों का इतना प्यार मिलेगा। आज जब इस संसद भवन से विदा लेकर हम नए भवन में जा रहे हैं तो ये पल भी मेरे लिए बहुत भावुक हैं।'

आपको बता दें कि संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक चलेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सभी सांसदों से अपील करता हूं कि इस सत्र में वो अपना अधिकतम समय सदन को दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+