'आपके दरबार में बहुत दुखी हैं, विपक्ष ने सिर्फ फील्डिंग की, चौके-छक्के यहीं से लगे', PM मोदी का वार
PM Narendra Modi No Confidence Motion: मानसून सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा, ''आपने इस अविश्वास पर किस तरह की चर्चा की? मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि आपके दरबार में भी बहुत दुखी हैं।''
एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''विपक्ष ने सिर्फ फील्डिंग की है। चौके-छक्के तो सिर्फ यहीं से लगे हैं।''

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''देश की जनता ने हमारी सरकार पर बार-बार भरोसा जताया है और मैं देश की करोड़ों जनता के प्रति अपना आभार जताने के लिए यहां आया हूं।''
पीएम मोदी ने कहा- विपक्ष ने मेहनत नहीं की है...
पीएम मोदी ने कहा, ''मैंने 2018 में कहा था कि 2023 में फिर से आना। लेकिन फिर भी आपने (विपक्ष) मेहनत नहीं की। आपने (विपक्ष) देश को निराशा के अलावा और कुछ नहीं दिया। मैं विपक्ष के रवैये पर कहूंगा, 'जिनके बही-खाते बिगड़े हुए हैं, वे भी हमसे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।'
पीएम मोदी बोले- घमंड इनके रग-रग में बस गया है
पीएम मोदी ने कहा, ''अविश्वास और घमंड इनके रग-रग में बस गया है। इनको जनता का विश्वास देखा नहीं जाता है। यह जो शुतुरमुर्ग दृष्टिकोण है इसके लिए देश क्या ही कर सकता है। जब भी घर में अच्छा होता है तो नजर न लगे, उसके लिए काला टीका लगाते हैं।''
पीएम मोदी ने कहा, ''विपक्ष के लोगों को एक रहस्यमयी वरदान मिला हुआ है कि जिसका भी ये लोग बुरा चाहेंगे उसका भला ही होगा। ऐसा ही एक उदाहरण आपके सामने खड़ा है। 20 साल हो गए क्या कुछ नहीं हुआ पर भला ही होता चला गया।''
मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष ने 26 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications