पीएम मोदी का विपक्ष पर वार- लोकसभा में ये अविश्वास प्रस्ताव देश के साथ विश्वासघात का प्रस्ताव है
PM Modi speech in Parliament: लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार की शाम धराशायी हो गया। इस अविश्वास प्रस्ताव पर पूरे तीन दिन तक चर्चा चली, जिसके अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर हमला बोला, इसके साथ ही उन्होंने इस अविश्वास प्रस्ताव को देश के साथ विश्वासघात करार दिया।

पीएम ने कहा विपक्षी गठबबंधन द्वारा पेश किया गया ये अविश्वास प्रस्ताव देश के साथ विश्वासघात का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा देश में इससे पहले मणिपुर से भी ज्यादा गंभीर समस्याएं हुईं, लेकिन हम सबने मिलकर रास्ते निकाले।
पीएम ने कहा मणिपुर में जो हूआ वो बहुत दुखद है, लेकिन वहां पर विपक्षी दलों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। पीएम ने कहा मैं प्रस्ताव लाने वाला का आभार व्यक्त करता हूं, जिसकी वजह से मुझे बोलना का मौका मिला।
इसके साथ ही पीएम ने पिछली कार्यकाल की तरह इस अविश्वास प्रस्ताव के पेश होने पर भविष्यवाणी की कि एनडीए दोबारा सत्ता में आएगी और 2028 में फिर से विपक्षी दल अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने मणिपुर मुद्दे पर आश्वासन दिया कि देश और सदन उनके साथ है। जल्द ही वहां पर शांति स्थापित होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मणिपुर मुद्दें पर भी बात कही जिस मुद्दें को लेकर विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा पर कहा
"मणिपुर के स्थिति के बारे में विस्तार से बार-बार बताया गया लेकिन विपक्ष का इस पर चर्चा करने कोई इरादा नहीं था। पीएम मोदी ने कहा मणिपुर में अदालत का एक फैसला आया, जिसके बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया। जिससे अनेक परिवारों को मुश्किल हुई।"
पीएम मोदी ने कहा वहां महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुआ, ये अपराध माफ करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी कोशिश कर रही है।
पीएम ने कहा "मणिपुर की जनता से ये कहना चाहता हूं कि पूरा देश उनका साथ हे और हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान करेंगे। ये सदन आपके साथ है। हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे। मणिपुर में शांति होगी, मणिपुर फिर विकास के पथ पर आगे बढ़े, इसमें कोई कसर नहीं रहेगी।"












Click it and Unblock the Notifications