पीएम मोदी ने कांग्रेस को गिन-गिन कर सुनाया, यूपी-बिहार-गुजरात-नागालैंड जैसे राज्यों में कब हुआ सफाया

नई दिल्ली, 7 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के बाद जवाब दिया है। इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है और उसे गिन-गिन कर सुनाया है कि उसकी नीतियों और नीयत की वजह से कितने दशक पहले किन-किन राज्यों में उसका सफाया हो चुका है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को धोने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। उन्होंने बताया कि कैसे यूपी, बिहार, नागालैंड और त्रिपुरा जैसे राज्यों से वह दशकों पहले साफ हो चुकी है और जिस तेलंगाना राज्य के गठन के लिए पार्टी श्रेय लेती है, वहां की जनता भी उसे स्वीकार नहीं करती। पीएम मोदी ने कांग्रेस के बारे में यहां तक कह दिया है कि उसके रवैए से लगता है कि वह आने वाले 100 वर्षों तक भी सत्ता में वापस नहीं लौटना चाहती है।

PM Modi has targeted the Congress, reminding it how many years ago this grand old party had formed the government for the last time in different states

कांग्रेस पर पीएम मोदी का जोरदार प्रहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे याद दिलाया है कि इस ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने विभिन्न राज्यों में कितने साल पहले आखिरी बार सरकार बनाया था। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद इस देश की जनता ने अच्छे के लिए इसे महत्त्व देना अब छोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि 'आपका (कांग्रेस का) अहंकार वर्षों से एक के बाद एक चुनाव हारने के बावजूद कायम है।'

किस राज्य में कब बनी आखिरी बार कांग्रेस सरकार ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर सोमवार को संसद में मुख्य तौर पर कांग्रेस ही थी। उन्होंने विरोध के तरीके के गिरते स्तर के मद्देनजर पार्टी पर बहुत ही करार प्रहार किया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस से कहा है कि 'नागालैंड ने 24 साल पहले कांग्रेस को वोट दिया था, ओडिशा ने आपको 27 वर्ष पहले वोट दिया था। गोवा में आप 28 साल पहले पूर्ण बहुमत लेकर जीते थे। 1988 में त्रिपुरा ने कांग्रेस के लिए वोट किया था। पश्चिम बंगाल ने 1972 में कांग्रेस को वोट दिया था। आप तेलंगाना के गठन का श्रेय लेते हैं, लेकिन जनता ने आपको स्वीकार नहीं किया।'

'प्रश्न चुनाव का नहीं है, नीयत का है'
पीएम मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, 'यूपी, बिहार और गुजरात में कांग्रेस 1985 में जीती थी।' पीएम मोदी ने कहा कि 'प्रश्न चुनाव का नहीं है, नीयत का है। ' उन्होंने ये भी कह दिया कि 'ऐसा लगता है कि कांग्रेस अगले 100 वर्षों तक सत्ता में वापस नहीं लौटना चाहती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+