कोरोना महामारी के बाद लोकप्रियता के मामले में टॉप पर पहुंची मोदी सरकार : सर्वे

नई दिल्ली, 30 मई: केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे हो गए हैं। एक ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की अप्रूवल रेटिंग कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक हो गई है। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी चिंता का विषय है। LocalCircles द्वारा कराए गए सर्वे में 64,000 में से 67 फीसदी लोगों के अनुसार, नरेंद्र मोदी की सरकार दूसरे कार्यकाल में उम्मीदों पर खरी उतरी या उससे अधिक रही। इन लोगों ने मोदी के दूसरे कार्यकाल को पहले से बेहतर बताया है। ऐसे में समय में जब कोरोना महामारी की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।

PM Modis Approval Ratings Highest Since Start Of covid 19 Pandemic says Survey

महामारी की शुरुआत में 51 फीसदी थी मोदी सरकार की लोकप्रियता

सर्वे के मुताबिक, साल 2022 में जब कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी तब मोदी सरकार की लोकप्रियता 51 फीसदी थी। कोरोना की लहर के बाद मोदी सरकार की अप्रूवल रेटिंग 51 से बढ़कर 62 फीसदी हो गई है। लोगों ने ये भी कहा कि सरकार कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए भी तैयार है। सर्वे के मुताबिक, लोगों ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद सरकार ने अर्थव्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला। हालांकि, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर जरूर चिंता जताई। 47 फीसदी लोगों ने कहा कि भारत इस मुद्दे को हल करने में सक्षम नहीं है।

73 फीसदी लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का जिक्र किया

हालांकि, 37 फीसदी अप्रूवल के साथ लोगों के सरकार के बेरोजगारी से निपटने में विश्वास में भी वृद्धि हुई है। यह 2021 में 27 फीसदी और 2020 में 29 फीसदी थी। इस दौरान कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगाया गया था, जिसकी वजह से प्रवासी श्रमिकों ने शहरों में अपनी नौकरी खो दी थी, हालांकि ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम ने इन लोगों की मदद की। सर्वे में शामिल 73 फीसदी लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का जिक्र किया।

सर्वे के मुख्य बिंदु

73 फीसदी लोगों ने कहा कि वे अपने और भारत में अपने परिवारों के भविष्य को लेकर आशावादी हैं।

44 फीसदी का मानना था कि सरकार ने वायु की गुणवत्ता में सुधार और प्रदूषण को कम करने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए।

सर्वे में शामिल 60 फीसदी लोगों ने कहा कि सरकार सांप्रदायिक सद्भाव में सुधार करने में प्रभावी रही है, जबकि 33 फीसदी इससे असहमत थे।

50 फीसदी से ज्यादा लोगों ने कहा कि अब भारत में व्यापार करना आसान हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+