आज मेरे दोस्त राम विलास पासवान की जयंती है, उनकी कमी खलती है: पीएम मोदी
नई दिल्ली, 05 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री ने राम विलास पासवान को याद करते हुए कहा कि वह देश के सबसे अनुभवी सांसदों में से एक थे। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, आज मेरे दोस्त राम विलास पासवान जी का जन्मदिन, मैं उनकी उपस्थिति को बहुत याद कर रहा हूं। वह भारत के सबसे अनुभवी सांसद और प्रशासक में से एक थे। पिछड़ों की सेवा और उन्हें सशक्त करने में रामविलास पासवान की बहुत बड़ा योगदान था, इसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

Recommended Video
बता दें कि राम विलास पासवान का पिछले साल 8 अक्टूबर को निधन हो गया था। राम विलास पासवान वीपी सिंह सरकार में भी मंत्री थे, मंडल कमीशन को लागू कराने में राम विलास पासवान की बहुत बड़ी भूमिका थी। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी पासवान मंत्री थे। यही नहीं राम विलास पासवान मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी सरकार में भी मंत्री पद पर थे। राम विलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी के भीतर पार्टी के नेतृत्व को लेकर कोहराम मचा है। पासवान के बेटे चिराग और और उनके अंकल पशुपति कुमार पारस के बीच तनातनी चल रही है। पशुपति कुमार ने खुद को लोकसभा में छह सांसदों के समर्थन से पार्टी का नेता चयनित करा लिया है।
वहीं चिराग पासवान ने पांच सांसदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, वही विरोधी खेमे ने चिराग पासवान को अध्यक्ष पद से ही हटा दिया है। पिछले रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसमे चिराग पासवान के नेतृत्व को स्वीकार किया गया और विरोधी खेमे पर जमकर निशाना साधा किया। पार्टी में दो फाड़ के बाद चिराग पासवान अपने पिता की जन्मदिन की पहली बरसी पर आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और बिहार के लोगों का आशीर्वाद लेंगे। यह यात्रा रोड शो के तौर पर होगी,जोकि आज हाजीपुर से शुरू होगी जहां से राम विलास पासवान ने 8 बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। फिलहाल पशुपति कुमार पारस यहां से सांसद हैं।












Click it and Unblock the Notifications