पीएम मोदी ने पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी की, 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
नई दिल्ली, 01 जनवरी। नए वर्ष 2022 का पहना दिन अन्नदाताओं के नाम रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10 वीं किस्त जारी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी की। इसके तहत 20 हजार करोड़ रु की राशि के ट्रांसफर से 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की किस्त आती है। पीएम मोदी ने साल के पहले दिन अन्नदाताओं के नाम करते हुए इस स्कीम की 10 वींं किस्त के तहत 20 हजार करोड़ की धनराशि जारी की। पीएम मोदी वीडियो कॉनफ्रेसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया और देश के किसानों के लिए मोदी सरकार की प्रतिबंद्धता को दोहराया।
इस 10वीं किस्त के तहत 2-2 हजार रुपये किसानों के खाते में जारी किए। बता दें किसानों के खाते में 15 दिसंबर को पहले ये पैसा आने की बात कही जा रही थी, इसके बाद तारीख बदल कर 25 दिसंबर कर दी गई थी लेकिन किसानों के खाते में ये धनराशि ट्रांसफर नहीं हुई थी। जिसके बाद शुक्रवार 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी थी कि नए साल का पहला दिन अन्नदाताओं के नाम रहेगा। अपना वादा पूरा करते हुए शनिवार की दोपहर पीएम मोदी ने पीएम किसान योजना की 10वीं किस्ट जारी की और जिसके बाद दो-दो हजार रुपये किसानों के खातों में पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications