PM Modi ने स्कूली बच्चियों के साथ मनाई राखी, दिल जीत लेगा नन्ही परियों के साथ पीएम का ये Video
PM Modi Rakhi Celebration: रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राखी मनाने के लिए उनके आधिकारिक आवास पर स्कूली बच्चियां पहुंची। पीएम ने त्योहार के सेलिब्रेशन का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। बच्चियों के साथ प्रधानमंत्री का अलग ही रूप देखने को मिला। वह खूब हंसते-खिलखिलाते दिखे और एक बच्ची के साथ हार्ट का शेप बनाना भी सीखते दिखे। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को राखी की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार सबके जीवन में खुशियां लेकर आए।
प्रधानमंत्री हर साल राखी का त्योहार स्कूल की बच्चियों के साथ ही मनाते हैं और इस दौरान बच्चे उनके साथ खूब बातचीत करते हैं। पीएम मोदी ने इस बार भी 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्थित अपने आवास पर आए ढेर सारी स्कूली छात्राओं और कई साध्वियों से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने कुछ सवालों के भी जवाब दिए।

PM Modi का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से त्योहार के सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। पीएम को राखी बांधते देखकर स्कूली बच्चियां काफी खुश लग रही थीं और कुछ ने तो उनसे सवाल भी पूछे जिसका जवाब भी पीएम ने दिया। आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारी से आईं बहनों से भी राखी बंधवाई। प्रधानमंत्री से मिलने की खुशी बच्चियों के चेहरे पर झलक रही थी।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: PM मोदी की पाकिस्तानी बहन कौन? 30 साल से बांध रही राखी! कब पड़ी अटूट रिश्ते की नींव?
प्रधानमंत्री के अलावा सभी दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को राखी के त्योहार की बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को राखी की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।' प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूर्व सीएम मायावती, अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी राखी के त्योहार पर देशवासियों को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: Summit 2025: PM मोदी के स्वागत के लिए चीन तैयार, ट्रंप से तनाव के बीच होगा दोस्ती का 'महा सम्मेलन'












Click it and Unblock the Notifications