पीएम मोदी ने की किसानों की तारीफ, बोले- कोरोना काल में भी फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ
पीएम मोदी ने रविवार को देश भर के किसानों की सराहना की और कहा कि कोरोना महामारी में भी फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ।
नई दिल्ली, 30 मई। पीएम मोदी ने रविवार को देश भर के किसानों की सराहना की और कहा कि कोरोना महामारी में भी फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। आज पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना ने हरेक क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया लेकिन कृषि क्षेत्र में फसलों का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

Recommended Video
पीएम मोदी ने कहा कि, 'देश को इतने बड़े संकट का सामना करना पड़ा कि इसने देश की हर व्यवस्था को प्रभावित किया। कृषि क्षेत्र ने इसके हमने से काफी हद तक खुद को बचाया। इसने न सिर्फ खुद को सुरक्षित रखा बल्कि इस क्षेत्र ने काफी तरक्की भी की।' उन्होंने कहा कि किसानों ने फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन किया और इस बार देश ने रिकॉर्ड मात्रा में फसलों की खरीद की। उन्होंने कहा कि इस समय देश के कई हिस्सों में किसानों को सरसों की खरीद बेचने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य से ज्यादा पैसा मिला।
यह भी पढ़ें: कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों 1500 रुपए प्रतिमाह देगी नीतीश सरकार, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 'गेंहूं के रिकॉर्ड उत्पादन से हम देश के प्रत्येक व्यक्ति की मदद करने में समर्थ हुए। आज संकट की इस घड़ी में 80 करोड़ वंचित नागरिकों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है और हर जरूरतमंद के घर चूल्हा जल रहा है।'
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि किसान रेल अब तक लगभग 2 लाख टन उपज का परिवहन कर चुकी है। अब किसान बहुत ही कम कीमत पर देश के अन्य दूरदराज के हिस्सों में फल, सब्जियां, अनाज भेजने में सक्षम हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कई इलाकों में किसान नए इंतजामों का लाभ लेकर बहुत अच्छा कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर अगरतला के किसान कटहल की बहुत अच्छी फसल कर रहे हैं।देश-विदेश में उनकी मांग को देखते हुए इस बार अगरतला के किसानों का कटहल रेल से गुवाहाटी लाया गया। ये कटहल अब गुवाहाटी से लंदन भेजे जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे कई और भी उदाहरण दिये। बता दें कि आज मोदी सरकार को केंद्र की सत्ता पर रहते हुए साल-साल पूरे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications