कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों 1500 रुपए प्रतिमाह देगी नीतीश सरकार, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी
पटना, मई 30। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने राज्य में 'बाल सहायता योजना' का ऐलान किया है। इस योजना के अनुसार, जिन बच्चों या बच्चियों ने कोरोना के कारण अपने माता या पिता को खो दिया है, उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी। सहायता के तौर पर राज्य सरकार ऐसे बच्चों को 18 साल पूरे होने तक हर महीने 1500 रुपए की सहायता देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ट्वीट कर इसका ऐलान किया।
Recommended Video

नीतीश कुमार ने बताया कि जिन बच्चों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर एडमिशन कराया जाएगा।
केंद्र की तरफ से भी मिलेगी मदद
- आपको बता दें कि बिहार से पहले कई राज्यों की सरकारों ने कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने इसकी शुरुआत की थी और हाल ही में केंद्र सरकार ने भी ऐसी ही एक योजना का ऐलान किया है, जिसमें अनाथ बच्चों को भारत सरकार की तरफ से भी सहायता मिलेगी। पीएम मोदी ने पीएम केयर फंड से कई योजनाओं का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि कोरोना महामारी में माता-पिता गंवाने वाले बच्चों की 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन' योजना के तहत मदद की जाएगी। सरकार की ओर से अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और उनका हेल्थ बीमा भी किया जाएगा।
- पीएमओ ने कहा कि कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष होने पर मासिक भत्ता दिया जाएगा और 23 वर्ष होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। उनकी मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
- इसके अलावा बच्चों को 18 साल की अवधि तक पांच लाख का मुफ्त हेल्थ बीमा भी मिलेगा। साथ ही ऐसे बच्चों की उच्छ शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन दिलाने में मदद की जाएगी और इसका ब्याज पीएम केयर्स फंड से वहन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications