विपक्षी गठबंधन के I.N.D.I.A में दो 'I' के क्या मतलब हैं? PM मोदी ने लोकसभा में बताया
PM Narendra Modi No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए विपक्षी गठबंधन के I.N.D.I.A में दो 'आई' का मतलब क्या है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''विपक्ष को जिंदा रहने के लिए भी एनडीए का सहारा लेना पड़ा। लेकिन इनका घमंड इतना है कि NDA में भी दो 'I' इन्होंने पिरो दिया है।''

पीएम मोदी ने कहा, ''I.N.D.I.A में पहला 'I' 26 दलों का गमन और दूसरा 'I' एक परिवार का गमन। खुद बचने के लिए इन्होंने NDA भी चुराया और डॉट लगाकर I.N.D.I.A के भी टुकड़े किए।''
पीएम मोदी ने कहा, ''मैं विपक्ष के साथियों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। कुछ ही दिन पहले बंगलुरू में आपने मिल-जुलकर करीब 1.5-2 दशक पुराने UPA का क्रिया कर्म कर दिया है। उसका अंतिम संस्कार कर दिया है, उन्होंने। लोकतांत्रित व्यवहार की मुताबिक मुझे आप लोगों को सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए थी।''
पीएम मोदी ने कहा, ''मैंने संवेदना इसलिए व्यक्त नहीं की क्योंकि आप लोग जश्न मना रहे थे। मुझे समझ नहीं आया कि आप लोग जश्न क्यों मना रहे थे क्योंकि आप लोग खंडहर पर प्लास्टर लगा रहे थे। दशकों को पुरानी खटारा गाड़ी को EV दिखाने के लिए कितना बड़ा मजबा लगाया था।''
पीएम मोदी ने कहा, ''विपक्ष जिसके पीछे चल रहे हैं उनको इस देश की ज़ुबान, इस देश के संस्कार की समझ नहीं है। पीड़ी दर पीड़ी यह लोग लाल और हरी मिर्च में अंतर नहीं समझ पाए।''












Click it and Unblock the Notifications