कारगिल में बोले राहुल गांधी, 'चीन ने हमारी जमीन छीनी है और पीएम ने इस मुद्दे पर झूठ बोला'

लद्दाख पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और एनडीए नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लद्दाख एक रणनीतिक स्थान है, जहां भारत की जमीन चीन ने छीनी है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कारगिल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' लद्दाख नहीं पहुंच पाई। इसका उन्हें अफसोस है। यात्रा का उद्देश्य नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना है। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर भाजपा और मौजूदा केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख जैसे रणनीतिक स्थल के लिए चीन द्वारा भारत की जमीन हथियाए जाने पर पीएम मोदी का बयान सच से परे है।

रैली में राहुल गांधी ने मौजूदा केंद्र सरकार और भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पीएम के उस बयान को सच से परे बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि लद्दाख की एक इंच जमीन भी नहीं ली गई। राहुल गांधी ने कहा,"लद्दाख एक रणनीतिक स्थान है। एक बात बिल्कुल साफ है कि चीन ने भारत की जमीन छीन ली है। दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में पीएम ने कहा कि लद्दाख की एक इंच जमीन भी चीन ने नहीं ली है। यह झूठ है।"

 Rahul Gandhi in Kargil rally

राहुल गांधी ने कहा, "एक महीने पहले कन्याकुमारी से हम कश्मीर तक चले। यात्रा को हमने भारत जोड़ो यात्रा नाम दिया और हमारा लक्ष्य जो बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं उसके खिलाफ खड़ा होना। देश में भाईचारा मोहब्बत फैलाने की हमने कोशिश की। यात्रा का मैसेज लोगों को बहुत अच्छा लगा। यात्रा के जरिए हम नफरत की बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं और यही आपकी सोच है। पिछले दिनों मैं पिछले दिनों में अपनी आंखों से मुझे सब देखने को मिला। यात्रा श्रीनगर में नहीं रुकी थी, यात्रा को लद्दाख में आना था मगर उसे समय सर्दी थी बर्फ थी और प्रशासन ने हमें मना किया। कहा गया कि लद्दाख में नहीं जाना चाहिए, उनकी बात मान ली गई। मेरे दिल में था और अभी भी है की लद्दाख में भी हमें वह यात्रा चलानी चाहिए। एक छोटा सा पहला कदम लिया। हम पैदल नहीं गए मगर मोटरसाइकिल से गया लोगों से बात की।"

राहुल गांधी दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार (25 अगस्त) को उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं से संवाद किया। जिसमें करीब 350 युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस, नेकां के कई नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी जंस्कार से केटीएम 390 एडवेंचर बाइक से 240 किलोमीटर का सफर किया। शाम करीब चार बजे वे कारगिल पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+